विविध भारत

जम्मू कश्मीर दौरे पर सेना प्रमुख बिपिन रावत, शहीद औरंगजेब के घर जाकर परिवार से की मुलाकात

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में उनका शव बरामद हुआ था। उन्हें ईद की छुट्टी पर घर लौटते वक्त आतंकियों ने अगवा कर लिया था।

2 min read
सेना प्रमुख बिपिन रावत ने सैनिकों का बढ़ाया हौसला

श्रीनगर: सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशन खत्म होने के बाद पहली बार जम्मू कश्मीर दौरे पर पहुंचे सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने सीमा चौकियों का दौरा किया और सुरक्षा हालातों का जायजा लिया। इस दौरान सेना प्रमुख ने सैन्य अधिकारियों से सुरक्षा मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की। सेनाध्यक्ष बिपिन रावत शहीद औरंगजेब के परिवार से मिलने उनके घर भी गए। सेना प्रमुख रावत ने औरंगजेब के माता-पिता से बातचीत की और ढांढस बंधाया।

आतंकियों ने जवान को अगवा कर की थी हत्या

गौरतलब है कि औरंगजेब गुरुवार को ईद की छुट्टी मनाने पूंछ स्थित अपने घर जा रहे थे। वो शादी मार्ग स्थित अपने कैंप से एक अन्य जवान के साथ निकले थे। सड़क पर उन्होंने एक प्राइवेट गाड़ी को हाथ देरकर रूकने का इशारा किया और शोपियां तक छोड़ने की बात कही। करीब 10 बजे गाड़ी पुलवामा जिले के कलमपोरा के पास पहुंची। यहां सड़क पर पहले से करीब 5 आतंकी हथियारों के साथ रास्ता रोककर खड़े थे। यहां से वो औरंगजेब को अगवा कर अपने साथ ले गए और निर्मम तरीके से हत्या कर दी। आतंकियों ने सेना के जवान औरंगजेब का वीडियो भी जारी किया।

बेटे की शहादत के लिए लेंगे बदला

इससे पहले राष्ट्रीय राइफल्स के शहीद जवान औरंगजेब की पिता ने सरकार से अपील की है कि वह 72 घंटे में औरंगजेब के हत्यारों को मार गिराए वरना वह खुद अपने बेटे की शहादत का बदला लेंगे। बता दें कि राष्ट्रीय राइफल्स के जवान औरंगजेब की आतंकियों ने गुरुवार को हत्या कर दी थी। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में उनका शव बरामद हुआ था। उन्हें ईद की छुट्टी पर घर लौटते वक्त आतंकियों ने अगवा कर लिया था। देर रात उनका शव अपहरण स्थल से आठ किलोमीटर दूर पुलवामा के गुसू गांव में बरामद हुआ। जवान के सिर और पैर पर कई गोलियों मारी गई थी। आतंकियों ने बर्बरता दिखाते हुए उनके चेहरे को भी क्षत-विक्षत कर दिया था ।

हिजबुल आतंकी समीर टाइगर को उतारा था मौत के घाट

बता दें कि 30 अप्रैल,2018 को हिजबुल आतंकी समीर टाइगर को मौत के घाट उतारने वाली मेजर रोहित शुक्ला की टीम में औरंगजेब शामिल थे। मेजर रोहित ने इस एनकाउंटर के बाद औरंगजेब को हीरो बताया था। समीर टाइगर ने 2016 हिजबुल ज्वाइन किया था। उसे हिजबुल अपने पोस्टर ब्वॉय के तौर पर पेश करता था। उसकी मौत से हिजबुल बौखला उठा था। समीर ने आतंकी वसीम के जनाने में भी शामिल होकर मीडिया की सुर्खियों में आने के लिए फायरिंग की थी।

ये भी पढ़ें

कश्मीर में पाकिस्तान का झंडा लहराना आम बात हो गयी है: केसी यादव
Published on:
18 Jun 2018 01:47 pm
Also Read
View All
Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग