विविध भारत

अरविंद केजरीवाल ने मोहल्ला क्लिनिकों के लिए विज्ञापन छपवा कर दिल्ली की जनता से मांगी जमीन

अरविंद केजरीवाल ने विज्ञापन में दिल्ली की जनता से सवाल भी पूछा है।
2 min read
• •
Updated: 23 Sep 2018, 4:57 PM IST
kerjiwal
अरविंद केजरीवाल ने मोहल्ला क्लिनिकों के लिए विज्ञापन छपवा कर दिल्ली की जनता से मांगी जमीन

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी मोहल्ला क्लिनिकों की स्थापना के लिए रविवार को दिल्ली के लोगों से किरायामुक्त जमीन व आवास देने का आग्रह किया। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने एक अखबार में विज्ञापन जारी किया है।

विज्ञापन के जरिए की जनता से मदद

विज्ञापन के जरिए दिल्ली सरकार ने कहा कि आपकी सरकार को आपकी मदद की जरूरत है और हम आपसे एक महान कार्य का साझेदार बनने का आग्रह करते हैं। विज्ञापन ने जनता से सवाल भी किए गए हैं, 'क्या आप मोहल्ला क्लीनिक स्थापित करने के लिए दिल्ली सरकार को बिना किसी किराए के अपने खाली पड़े घर या जमीन उपलब्ध कराएंगे?'

विज्ञापन के जरिए जनता से पूछे सवाल

दूसरे सवाल में कहा गया, 'क्या मोहल्ला क्लीनिकों की स्थापना के लिए लोगों का एक समूह सामूहिक रूप से अपने क्षेत्र में घर/जमीन बिना किसी किराए पर मुहैया करा सकता है?'इसके साथ एक और सवाल में कहा गया, 'अगर आपके या आपके संगठन के पास भगवान की कृपा से पर्याप्त वित्तीय संसाधन हैं तो क्या आप दिल्ली के कुछ इलाकों में कुछ परिसर किराए पर ले सकते हैं और दिल्ली सरकार को मोहल्ला क्लीनिक की स्थापना के लिए इन्हें बिना किसी किराए के मुहैया करा सकते हैं?'

विज्ञापन में कहा गया कि यदि आपका जवाब हां है तो दिल्ली सरकार मोहल्ला क्लीनिक स्थापित कर हर किसी को निशुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराएगी। बिना किराए के घर की न्यूनतम अवधि दो साल है, जबकि बिना किराए के जमीन की अवधि 10 साल होगी।

केजरीवाल का ट्वीट

वहीं , दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर भी लोगों से इस कार्य में साझेदार बनने का आग्रह किया। केजरीवाल ने शनिवार को कहा था कि उनकी सरकार दिल्ली को 1,000 मोहल्ला क्लीनिक देगी।

Updated on:
23 Sep 2018, 4:57 PM IST
Published on:
Also Read
View All
अक्षय ऊर्जा पकड़ रही रफ्तार, बैटरी उत्पादन में भारत पिछड़ा

राजकोट-जूनागढ़ दो जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, गिरनार परिक्रमा मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए निर्णय

एनडीडीबी और डेयरी सर्विसेज को वैश्विक सम्मान,न्यूजीलैंड में आइडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में जीते तीन पुरस्कार

IT Raid: सूरजपुर-अंबिकापुर में PRA ग्रुप के ठिकानों पर आईटी की छापेमारी, 12 घंटे तक खंगाले गए दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड

Koria Bee Attack: स्वामी आत्मानंद स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 50 से ज्यादा छात्र-छात्राएं घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती