सीएम केजरीवाल ने अपने इस ट्वीट के जरिए अमित शाह को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि आइए इसी राम लीला मैदान में जनता के सामने खुली बहस करते हैं कि 4 साल में किसकी सरकार ने ज्यादा काम किया है। अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार को जनविरोध बताते हुए कहा, जितने काम मोदी जी ने 4 साल में किए, उस से 10 गुना ज़्यादा काम हमने किए। मोदी जी ने जितने जनविरोधी और ग़लत काम किए, हमने एक भी ऐसा काम नहीं किया' मैं आपको चैलेंज देता हूँ। आइए इसी राम लीला मैदान में इस पर एक खुली बहस हो जाए-दिल्ली की सारी जनता के सामने'