विविध भारत

असम में NRC की फाइनल लिस्ट जारी, 19 लाख लोगों का नाम बाहर

Assam में आज NRC Final list 2019 जारी NRC Final list जारी होने से पहले राज्य में तनाव NRC Final list से 19,06,657 लोग बाहर
2 min read
• •
Updated: 31 Aug 2019, 9:10 PM IST
v.png

नई दिल्ली। असम ( Assam ) में आज यानी शनिवार को राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर ( NRC ) की सूची जारी हो गई है। एनआरसी के स्टेट कॉर्डिनेटर प्रतीक हजेला के अनुसार फाइनल जिस्ट में 3 करोड़ 11 लाख 21 हजार लोगों को शामिल किया गया है। जबकि 19,06,657 लोगों को लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। ऐसे में जो लोग लिस्ट में नाम न आन से असंतुष्ट नहीं है, वो फॉरनर्स ट्रिब्यूनल के आगे अपील दाखिल कर सकते हैं।

वहीं, असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल ( CM Sarbananda Sonowal ) ने राज्य में लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

ऐसे प्राप्त करें जानकारी

एनआरसी सेवा केंद्रों, उपायुक्त के कार्यालयों और सर्कल ऑफिस में आम लोगों के लिए पूरक सूची की उपलब्ध रहेगी। जबकि एनआरसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन, इन्क्लूजन और निष्कासन दोनों ही स्थिति देखी जा सकती है। इसके लिए लोग आवेदन रसीद संख्या (ARN) के माध्यम से ऑनलाइन अपना नाम देख सकते हैं।

NRC की फाइनल लिस्ट यहां चेक करें अपना नाम—
nrcassam.nic.in
assam.mygov.in
assam.gov.in

आपको बता दें कि 30 जुलाई, 2018 को प्रकाशित ड्राफ्ट NRC में 2,89,83,677 लोगों को लिस्ट में शामिल करने योग्य योग्य पाया गया। इस प्रक्रिया के बाद 36,26,630 लोगों ने विभिन्न केंद्रों पर अपने-अपने दावे किए थे।

गृह मंत्रालय के अनुसार कि NRC की फाइनल लिस्ट शनिवार सुबह 10 बजे जारी कर दी गई।

सूची को ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा, जिसको लोग इंटरनेट पर देख सकेंगे।

जबकि जिन लोगों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं हैं, वो असम सरकार की ओर से स्थापित किए गए सेवा केंद्रों जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इसके साथ ही तनाव और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए राज्य सरकार ने एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दिया है।

राज्य के संवेदनशील इलाकों को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। राज्य में सुरक्षाबलों की 51 कंपनियों को तैनात किया गया है।

आपको बता दें कि एनआरसी की अंतिम सूची 31 जुलाई को ही जारी होनी थी, लेकिन असम में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए यह तारीख 31 अगस्त तक बढ़ा दी गई थी।

Updated on:
31 Aug 2019, 9:10 PM IST
Published on: