8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कश्मीर में अब हिजबुल की धमकी, घर से बाहर निकले लोग तो भुगतने होंगे परिणाम

कश्मीर के लोगों को धमका रहा है Hizbul Muzahideen मुजाहिदीन ने घाटी में धमकी भरे पोस्‍टर लगाए हैं स्‍कूल जाने और गाड़ी चलाने को लेकर परिणाम भुगतने की धमकी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 31 Aug 2019, 11:11 AM IST

a5.png

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा लिए जाने के बाद से पाकिस्तान आपा खो बैठा है। यही वजह है कि वह कश्मीर की ओर से विश्व बिरादरी का ध्यान खींचने के लिए हर रोज नई-नई साजिश रच है।

पाक की ओर से सीमा पर घुसपैठ से लेकर घाटी में अलग-अलग आतंकी संगठन भी सक्रिय कर दिए गए हैं।

कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी के खिलाफ खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, धोखाधड़ी का आरोप

ताजा मामला आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन (hizbul muzahideen) से जुड़ा है। दरअसल, हिजबुल अब कश्मीर के लोगों को धमका रहा है।

हिजबुल मुजाहिदीन ने घाटी के लोगों को डराने के लिए दक्षिण कश्‍मीर के कई इलाकों में धमकी भरे पोस्‍टर लगाए हैं।

इन पोस्टर्स में दुकान और प्रतिष्ठान खोलने, स्‍कूल जाने और गाड़ी चलाने जैसी बातों को लेकर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है।

मुंबई: असफलता से डिप्रेशन में थी एक्ट्रेस, बिल्डिंग की छत से कूदकर किया सुसाइड

दरअसल, सेना को दक्षिण कश्‍मीर में कई स्थानों से हिजबुल द्वारा लगाए गए ये धमकी भरे पोस्‍टर मिले हैं।

इन पोस्टर्स में साफ धमकी दी गई थी कि दुकान खोलने का टाइम केवल सुबह और शाम 6 से 9 बजे तक का ही है। इसके अलावा किसी भी समय दुकानें बंद रखनी होंगी।

हिजबुल ने लिखा कि अगर कोई भी वाहन चलाता देखा गया तो उसकी गाड़ी को जला दिया जाएगा।

आर्टिकल 370 हटाने पर मोदी सरकार पर भड़कीं उर्मिला मातोंडकर, प्रक्रिया को बताया अमानवीय

यही नहीं, हिजबुल ने पुलिस के मुखबिरों को भी आखिरी चेतावनी दी है। ऐसे लोगों को पुलिस के सूचना देने पर गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

इसके साथ ही गांव में कोई स्‍कूलों को बंद रखने, लड़कियां को घर पर ही रखने और सड़क पर न दिखने की धमकी दी गई है।

पोस्टर में यह भी लिखा कि हम आजादी पाने वाले हैं, लिहाजा हमार साध दिया जाएगा। अगर कोई ऐसा नहीं करता तो इसकी जिम्मेदारी खुद लेनी होगी।