अभिनेत्री ने यह भी कहा कि दरअसल, सवाल कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 हटाने का नहीं है। लेकिन इसके लिए अमानवीय तरीके अपनाए गए हैं।
गौरतलब है कि उर्मिला मातोंडकर ने कश्मीर निवासी मोहसिन अख्तर मीर से शादी की है।
हालांकि खुद उर्मिला के पति मोहसिन यह बात कह चुके हैं कि अभिनेत्री ने धर्म नहीं बदला है। मोहसिन कश्मीर के रहने वाले हैं और एक बिजनेस फैमिली से संबंध रखते हैं।