विविध भारत

मोदी को बेटे की तरह मानते रहे है अटल बिहारी वाजपेयी, मिलते ही लगा लेते थे गले

अलट बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी का रिश्ता काफी करीबी रहा है। अटल बिहारी वाजपई नरेंद्र मोदी को बेटे की तरह मानते हैं।
2 min read
Aug 16, 2018
atal bihari
मोदी को बेटे की तरह मानते रहे है अटल बिहारी वाजपेयी, मिलते ही लगा लेते थे गले

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की हालत बेहद खराब है। एम्स के डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, उनकी बिगड़ती तबीयत को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी उनसे मिलने दूसरी बार एम्स पहुंचे हैं। बता दें कि पीएम मोदी और अलट बिहारी वाजपेयी के बीच रिश्ता बेहद नजदीकी रहा है। जब-जब दोनों प्रधानमंत्री को मौका मिला तब-तब उन्होंने एक दूसरे के प्रति प्यार दिखाया।

अटल बिहारी वाजपेयी पीएम मोदी को बेटे की तरह मानते रहे हैं

राजनीति के अजातशत्रु , महामानव अटल बिहारी वाजपेयी पीएम मोदी को बेटे की तरह मानते है। कई ऐसी तस्वीरें और वीडियो हैं जो उन दोनों के प्यार भरे रिश्ते की गवाह है। दोनों के बीच गर्माहट भरे रिश्के का इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब भी अटल जी ब कार्यकर्ताओं से मिलते और उस बीच मोदी उन्हें दिख जाते तो वह अपनी दाहिना हाथ ऊपर उठा कर खड़ा कर देते थे। वहीं, पीएम मोदी सर झुकाये उनके गले से लग जाते थे। इस दौरान अटल बिहारी मोदी का पीठ थपथपाना नहीं भूलते थे। फिर दोनों के बीच हलकी बाते होती थी। ये सारी बाते किसी को भी भावुक कर देने वाला है।

कई गुना कहरा था मोदी और अटल का रिश्ता

अटल बिहारी वाजपई और नरेंद्र मोदी का रिश्ता इससे भी कई गुना और आगे और गहरा रहा है। उनक बीच के कई किस्से हैं। इस बारें में एक वीडियो में खुद नरेंद मोदी ने बताया है। इंटरनेट पर मौजूद एक वीडियो में नरेंद्र मोदी ने बताया, 'जब मुझे मुख्यमंत्री का दायित्व मिला था तो अटल जी प्रधानमंत्री थे। उनका टेलिफोन आया, उन्होंने मुझसे कहा कि कहां हो, मैंने उनको कहा मैं श्मशान में हूं, तो वो हंस पड़े, और बोले यार तुम श्मशान में हो मैं तेरे से क्या बात करू। मैंने कहा किअटल जी आपने फोन किया कोई काम होग। उन्होंने कहा, कितने बजे लौटेगे श्मशान में क्यों हो।' बता दें की उस समय मोदी माधवराव सिंधिया के अंतिम संस्कार में एक कैमरामैन के साथ श्मसान गए हुए थे।

Published on:
16 Aug 2018 05:07 pm