पाक ने पेश किया था भारत के खिलाफ प्रस्ताव
दरअसल, 27 फरवरी 1994 को पाकिस्तान ने यूएन मानवाधिकार आयोग में ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (ओआईसी) के जरिए एक प्रस्ताव रखा। उसने कश्मीर में हो रहे कथित मानवाधिकार उल्लंघन को लेकर भारत की निंदा की। अगर यह प्रस्ताव पास हो जाता तो भारत को यूएन सुरक्षा परिषद के सख्त आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ता। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अटल बिहारी वाजपेयी के साथ मिलने के बाद नरसिम्हा राव यूएन में भारत के खिलाफ इस प्रस्ताव को गिराने में सक्षम सबित हुई थी।
वाजपेयी को आगे कर राव ने दिया अनुभव का परिचय
1994 में इस संकट से भारत को बचाने के लिए पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव पाकिस्तान के खिलाफ विपक्ष को साथ लेकर वैश्विक स्तर पर लॉबिंग की थी। नरसिम्हा राव ने इसके लिए जो एक कमेटी बनाई थी उनमें अटल बिहारी वाजपेयी को भी रखा था। इस मामले में खुद तत्कालीन पीएम राव अपने हाथों में ले लिया और जिनेवा में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए सावधानीपूर्वक एक टीम बनाई। इस प्रतिनिधिमंडल में तत्कालीन विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, ई अहमद, नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला और हामिद अंसारी तो थे ही, इनके साथ अटल बिहारी वाजपेयी भी शामिल थे। वाजपेयी उस समय विपक्ष के नेता थे और उन्हें इस टीम में शामिल करना मामूली बात नहीं थी। यही वह समय था जब देश के बचाव में सभी पार्टियों और धर्म के नेता एकसाथ खड़े हो गए थे।