10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोरखपुर
पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी को लेकर सीएम योगी ने कही ये बात
Play video

पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी को लेकर सीएम योगी ने कही ये बात

  गोरखपुर से गहरा नाता रहा है पूर्व पीएम का
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 16 Aug 2018, 2:14 PM IST

राजनीति के पुरोधा अटल बिहारी बाजपेयी के स्वास्थ्य में लगातार हो रही गिरावट की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में अपने सभी कार्यक्रमों को रद कर दिया है। वह गोरखपुर से रवाना हो चुके हैं। मुख्यमंत्री पूर्व पीएम को देखने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के स्वस्थ होने की कामना की है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी ने राजनीति को लोककल्याण का माध्यम बनाया। भारतीय राजनीति को नई दिशा देने का काम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने किया। अटल जी के स्वास्थ्य में सुधार हो यह हर भारतीय जनमानस की चाहत है। भारत सरकार और भारतीय जनता पार्टी लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। सब उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे। हम सब की चाहत है कि अटल जी शीघ्र बेहतर हों।