
अटल जी की सादगी ऐसी कि लोकल ट्रेन में पूर्व PM ने किया था राजनांदगांव से नागपुर तक सफर
नई दिल्ली: राजनीति के अजातशत्रु , महामानव, स्टेटसमैन और देश के प्रेरणापुंज अटल बिहारी वाजपेयी की हालत नाजुक बनी हुई है। एम्स में उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। उन्हें देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एम्स पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉक्टरों से बात की। पीएम मोदी करीब 45 मिनट तक एम्स में रुके रहे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे , स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा , लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन समेत कई वरिष्ठ नेता एम्स में मौजूद हैं। एम्स की ओर से थोडी देर में मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा। वहीं कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी दिल्ली पहुंच गए हैं। ममता बनर्जी चंद्रबाबू नायडू भी अस्पताल पहुंच रहे हैं।
सभी कार्यक्रम रद्द किए गए
वहीं अटल जी की तबीयत नाजुक को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने देश भर में सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी टाल दी गई है। भाजपा कार्यलाय पर लगाए गए फूलों की माला को उतार लिया गया है। इससे पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी वाजपेयी का हाल जानने एम्स पहुंचे। काफी समय तक वाजपेयी के साथ काम करने वाले बीजेपी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी भी उनका हाल जानने एम्स पहुंचे।
ग्वालियर और आगरा से परिजनों को बुलाया
इस बीच एम्स की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में उनके हालात में सुधार की संभावना नहीं बताई गई है। उसके बाद से एम्स में केंद्रीय मंत्रियों, राजनेताओं, देश के सेलिब्रिटीज और प्रभावी लोगों का तांता लगा है। थोड़ी देर में पीएम मोदी एक बार फिर एम्स पहुंचने वाले हैं। उनके परिवार से जुड़े लोगों को ग्वालियर और आगरा से दिल्ली बुलाया गया है। एम्स के आस-पास सुबह 10 बजे के बाद से हलचल तेज हो गई है। दुनिया भर की मीडिया इस पल को कैद करने में एम्स में जुटी है। भारत सरकार के अधिकांश कार्यक्रम रद कर दिए गए हैं।
Updated on:
16 Aug 2018 05:01 pm
Published on:
16 Aug 2018 02:17 pm
