विविध भारत

राम मंदिर फैसला: गृह मंत्री अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों से की बात, कानून-व्यवस्था के बारे में ली जानकारी

अयोध्या मामले पर आया सुप्रीम कोर्ट का 'सुप्रीम' फैसला राज्य के मुख्यमंत्रियों से गृह मंत्री ने की बातचीत

less than 1 minute read

नई दिल्ली। अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने विवादित भूमि का मालिकाना हक राम जन्मभूमि न्यास को दिया है। वहीं, मुस्लिमों को मस्जिद बनाने के लिए पांच एकड़ जमीन देने की बात कही गई है। कोर्ट के इस पैसले पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई है। वहीं, कोर्ट का फैसला आते ही केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के मुख्यमंत्रियों से बात की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोर्ट के फैसले के मद्देनजर गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की है। उन्होंने मुख्यमंत्रियों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियों पर बात की। साथ ही अमित शाह ने यह कहा कि इस बात का पूरा ध्यान रखा जाए कि शांति व्यवस्था और सौहार्द का माहौल न बिगड़े।


इससे पहले अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि श्रीराम जन्मभूमि पर सर्वसम्मति से आये सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का मैं स्वागत करता हूँ। मैं सभी समुदायों और धर्म के लोगों से अपील करता हूँ कि हम इस निर्णय को सहजता से स्वीकारते हुए शांति और सौहार्द से परिपूर्ण ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के अपने संकल्प के प्रति कटिबद्ध रहें। दशकों से चले आ रहे श्री राम जन्मभूमि के इस कानूनी विवाद को आज इस निर्णय से अंतिम रूप मिला है। मैं भारत की न्याय प्रणाली व सभी न्यायमूर्तियों का अभिनन्दन करता हूँ। श्री राम जन्मभूमि कानूनी विवाद के लिए प्रयासरत; सभी संस्थाएं, पूरे देश का संत समाज और अनगिनत अज्ञात लोगों जिन्होंने इतने वर्षों तक इसके प्रयास किया मैं उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिया गया यह ऐतिहासिक निर्णय अपने आप में एक मील का पत्थर साबित होगा। यह निर्णय भारत की एकता, अखंडता और महान संस्कृति को और बल प्रदान करेगा।

Published on:
09 Nov 2019 01:29 pm
Also Read
View All
Road accident: Video: सडक़ हादसे में 3 युवकों की मौत, 3 बिजली खंभे से जा टकराए तो 3 को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 3 घायल

High Court order: लॉटरी सिस्टम से बनीं नगरपालिका अध्यक्ष, हारी उम्मीदवार ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, न्यायाधीश ने सुनाया ये फैसला

Action on private schools: अंबिकापुर के इन 2 प्राइवेट स्कूलों पर चला प्रशासन का डंडा, तय दुकानों से महंगी किताबें खरीदने का बनाया था दबाव

SECL viral video: एसईसीएल में अवैध वसूली का वीडियो वायरल, ओवरटाइम ड्यूटी दिलाने 10-12 हजार और संडे को 2000 रुपए एक्सट्रा उगाही

Commits suicide: 3 बच्चों की मौत से दुखी पिता ने की आत्महत्या, कहता था- मेरे बच्चे ही नहीं बचे तो मैं जिंदा रहकर क्या करूंगा