25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Blood Donation: जेके ऑर्गेनाइजेशन का राष्ट्रव्यापी ब्लड डोनेशन ड्राइव, 8 हजार कर्मचारियों ने किया रक्तदान

Blood Donation: इंडस्ट्रियल ग्रुप जेके ऑर्गेनाइजेशन ने पूर्व अध्यक्ष एवं उद्योगपति स्व. हरिशंकर सिंघानिया की 93वीं जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि
2 min read
Google source verification
Blood donation

JK Organisation blood donation camp, रक्तदान करते अधिकारी-कर्मचारी (Photo- Patrika)

रायपुर। देश के अग्रणी इंडस्ट्रियल ग्रुप जेके ऑर्गेनाइजेशन ने अपने पूर्व अध्यक्ष एवं दूरदर्शी उद्योगपति स्व. हरिशंकर सिंघानिया की 93वीं जयंती के अवसर पर देशभर में स्थित अपने कार्यालयों और मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज में ब्लड डोनेशन कैंप (Blood Donation camp) का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्रुप की अलग-अलग कंपनियों के 8 हजार से ज़्यादा कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रूप से इस पहल में हिस्सा लिया, जो कम्युनिटी वेलफेयर और सामाजिक ज़िम्मेदारी के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। डोनेशन से पहले सभी डोनर्स की ज़रूरी हेल्थ स्क्रीनिंग हुई, जिसमें ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन और वजन की जांच शामिल थी। इस योगदान के लिए सभी डोनर्स को प्रशंसा पत्र दिया गया।

यह ब्लड डोनेशन ड्राइव स्व. हरिशंकर सिंघानिया (JK Organisation) की प्रेरणादायी विरासत को समर्पित एक श्रद्धांजलि थी। उनका नेतृत्व उद्देश्यपूर्ण सोच, राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण और समाज सेवा की भावना से परिभाषित होता था।

पद्म भूषण से सम्मानित स्व. हरि शंकर सिंघानिया ने जेके ऑर्गेनाइजेशन को मज़बूत करने और बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई, नए वेंचर शुरू करने में मदद की और कई बिजऩेस को ग्रुप के बढ़ते पोर्टफोलियो में शामिल किया।

इस अवसर पर, जेके ऑर्गेनाइजेशन के वाइस प्रेसिडेंट, डॉ. रघुपति सिंघानिया ने कहा कि जेके ऑर्गेनाइजेशन में हमारा हमेशा से मानना रहा है कि तरक्की तभी मायने रखती है जब वह हमारे आस-पास के समुदायों और पूरे देश की भलाई में योगदान दे। एक सदी से भी ज़्यादा समय से, जेके ऑर्गेनाइजेशन का विश्वास रहा है कि बिजनेस की तरक्की सामाजिक तरक्की के साथ-साथ होनी चाहिए।

JK companies: सभी कंपनियों ने लिया हिस्सा

इस पहल में जेके ऑर्गेनाइजेशन की सभी ग्रुप कंपनियों ने जोश के साथ हिस्सा लिया। इनमें जेके टायर, जेके पेपर, जेके लक्ष्मी सीमेंट, जेके एग्री जेनेटिक्स, जेके फेनर, जेके फूड्स, डेलॉप्ट, क्लिनीआरएक्स टैंगेंट रिसर्च लिमिटेड, जेके इंश्योरेंस, इंडिका ट्रैवल्स, पीएसआरआई हॉस्पिटल और जेके लक्ष्मीपत यूनिवर्सिटी शामिल हैं।