
नवा रायपुर में 34 करोड़ 56 लाख 86 हजार रुपए की लागत से निर्माण कार्य (Photo Patrika)
Nava Raipur: छत्तीसगढ़ की नई राजधानी नया रायपुर अब केवल एक योजनाबद्ध स्मार्ट सिटी नहीं रह गई है, बल्कि तेजी से राज्य के नए वीआईपी और प्रशासनिक केंद्र के रूप में विकसित हो रही है। इसी दिशा में राज्य सरकार ने नवनिर्मित विधानसभा, वीवीआईपी क्षेत्र और आसपास के इलाकों में जल आपूर्ति के बुनियादी ढांचे के विकास एवं उन्नयन के लिए 34 करोड़ 56 लाख 86 हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।
आवास एवं पर्यावरण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह राशि नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) को उपलब्ध कराई जाएगी। धनराशि का उपयोग नई विधानसभा और वीआईपी क्षेत्र सहित अन्य महत्वपूर्ण परिसरों में जलापूर्ति नेटवर्क को मजबूत करने के लिए किया जाएगा। विभाग द्वारा जारी आदेश में विधानसभा और उसके आसपास के इलाके को वीआईपी क्षेत्र कहा गया है।
जानकारों का मानना है कि नई विधानसमा के निर्माण के बाद नवा रायपुर के विकास का दूसरा पण शुरू हो चुका है। अब सरकार का ध्यान केवल भवन निमोण तक सीमित नहीं है, बल्कि उन समी आधारभूत सुविधाओं के विकास पर है जो किसी राजधानी क्षेत्र को पूर्ण रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक होती है। जलापूर्ति परियोजना के लिए स्वीकृत 34.56 करोड़ रुपये इससे व्यापक रणनीति का हिस्सा माने जा रहे हैं। इससे मविष्य में चढ़ने वाली आबादी, सरकारी कार्यालयों और वीआईपी परिसरों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जाएगा।
राज्य सरकार के हालिया निवेश और परियोजनाओं को देखें तो संकेत साफ है कि आने वाले में गया रायपुर ही छत्तीसगढ़ की वास्तविक प्रशासनिक राजधानी के रूप में एवं मंत्रियों के आवास तथा लगातार बढ़ते सरकारी संस्वानों की मौजूदगी इसे राज्य का सबसे महत्वपूर्ण वीआईपी और प्रशासनिक क्षेत्र बनाने की दिला में आतो बढ़ा रही है।
पिछले कुछ वर्षों में राज्य सरकार ने प्रशासनिक और संवैधानिक संस्थानों को चरणबद्ध तरीके से नया रायपुर में विकसित करने की रणनीत अपनाई है। नई विधानसभा भवन पहले ही तैयार हो चुका है और भविष्य में राज्यपाल ने नए राजभवन, मुख्यमंत्री निवास मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के आवासीय परिसरों के विकास को योजनाएं भी इसी क्षेत्र के इर्द-गिर्द केंद्रित है। बवा रायपुर में पहले से मौजूद हैं काई प्रमुख संस्थान नवा रायपुर में पहले ही राज्य और राष्ट्रीय स्तर की कई महत्वपूर्ण संस्थाएं स्थापित हो चुकी हैं।
इनमे मंत्रालय महानदी भवन, विभागाध्यक्ष कार्यालय पुलिस मुख्यालय, इंदावती भवन जगल सफारी, शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय विकेट स्टेडियम भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थन (एकआईटी) का परिसर तथा विभिन्न सरकारी प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान शामिल है इसके अलावा कैदीय और राज्य स्तरीय कार्यालयों के लगातार स्थानांतरण से नवा रायपुर का प्रशासनिक महत्व लगातार बढ़ रहा है।
Published on:
25 Jun 2026 04:42 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
