बाबा रामदेव ने राहुल और सोनिया गांधी को लेकर कह दी ऐसी बात, भाजपा में हड़कंप।
नई दिल्ली। इन दिनों देश में सियासी हलचल काफी बढ़ गई है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी हैं। वहीं, योग गुरु बाबा रामदेव के एक बयान ने सियासी गलियारों में सनसनी मचा दी है। दरअसल, बाबा रामदेव ने एक इंटरव्यू में राहुल गांधी और सोनिया गांधी की तारीफ कर दी। इस तारीफ के बाद भाजपा खेमे में हलचल मच गई।
रामदेव ने की राहुल और सोनिया की तारीफ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाबा रामदेव ने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मेरे दोस्ताना रिश्ते हैं। उन्होंने कहा कि योग दिवस पर हम सबको योग करना चाहिए। पीएम मोदी 21 जून को देहरादून में योग दिवस मनाएंगे। इसके साथ ही पूरा देश योग करने जा रहा है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी योग करते हैं। उनसे मेरे दोस्त जैसे रिश्ते हैं। योग को लेकर बाबा रामदेव पहले भी कह चुके हैं कि योग किसी सियासी पार्टी की जागीर नहीं है। इसलिए, इसे पार्टी या राजनीति से न जोड़ा जाए। योग हम सभी को स्वस्थ रख सकता है। इसलिए अगर हम इसकी शुरुआत करें तो इससे आने वाली पीढ़ी में भी योग के प्रति जागरुकता होगी।
भाजपा खेमे में बेचैनी
वहीं, सूत्रों का कहना है कि बाबा रामदेव के इस बयान के बाद से भाजपा खेमे में खलबली मची है। नेताओं और कार्यकर्ताओं को बाबा रामदेव के द्वारा की गई राहुल और सोनिया की तारीफ हजम नहीं हो रही है। दरअसल, 2014 लोकसभा चुनाव से पहले बाबा रामदेव राहुल गांधी और सोनिया गांधी को लेकर कई तल्ख टिप्पणी कर चुके हैं। उन्होंने कभी भी कांग्रेस पार्टी की तारीफ नहीं की है। लेकिन, सूत्रों की मानें तो इस बार योग दिवस पर राहुल और सोनिया गांधी की तारीफ बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ताओं के गले नहीं उतर रही है।
वहीं, उत्तराखंड में भी कार्यकर्ताओं और नेताओं में इस बयान के बाद से खलबली मची हुई है। इधर, उत्तारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से का कहना है कि यह योग गुरु रामदेव का अपना नजरिया है। योग दुनिया के सभी लोग कर रहे हैं। बाबा रामदेव योग से सबको जोड़ने की बात कर रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता इस बात को लेकर कयास न लगाएं। इस तरह के बयान से भाजपा में कोई असहज नहीं है। लेकिन, रामदेव के इस बयान के बाद भाजपा खेमे में अलग ही खौफ नजर आ रहा है।