विविध भारत

केरल बाढ़: पश्चिम बंगाल ने दिए 10 करोड़, केंद्र ने 600 करोड़ की आर्थिक मदद की

केंद्र ने अभी तक 600 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है।
2 min read
• •
Updated: 19 Aug 2018, 4:08 PM IST
mamta banarjee
केरल बाढ़: बंगाल सरकार ने 10 करोड़ देने की घोषणा की, केंद्र दे चुका है 600 करोड़

कोलकाता: केरल में जानलेवा बाढ़ में अभी तक 350 लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्र ने पांच सौ करोड़ रुपए की आर्थिक मदद दिया है। इसके अलावा कई राज्यों ने भी मदद के हाथ बढ़ाए हैं। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल विनाशकारी बाढ़ से जूझ रहे केरल को राहत राशि के रूप में 10 करोड़ रुपये देगा। ममता ने ट्वीट किया, "केरल में बाढ़ से जूझ रहे लोगों के प्रति मेरे दिल में हमदर्दी है। इस संकट की घड़ी में हम केरल के बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ हैं और हमने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 10 करोड़ रुपये योगदान देने का फैसला किया है।" उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, "हम आपदा से निपटने के लिए जरूरी अन्य सहयोग व सहायता देने के लिए भी तैयार हैं।"

केंद्र ने 600 करोड़ की आर्थिक मदद की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित केरल के लिए 500 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की। यह राशि पहले 100 करोड़ से अलग होगी। केंद्र ने अभी तक 600 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है।

मदद के लिए राज्‍य सरकारें आगे आई

वहीं आपदा की इस घड़ी में केरल की मदद के लिए राज्‍य सरकारें भी आगे आई हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने 20 करोड़, झारखंड के मुख्यमंत्री ने पांच करोड़ , ओडिशा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने पांच करोड़ रुपए, दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 10 करोड़ रुपए और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने 10 करोड़ रुपए केरल सरकार को देने का ऐलान किया है। ओडिशा से 245 अग्निशमनकर्मी और नावें भी केरल भेजी जाएंगी। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है।

सता रहा है महामारी का खतरा

बाढ़ की वजह से प्रभावित क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में किसी बड़ी बीमारी के फैलने की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा कई हजार लोगों को राहत कैम्पों में रखा गया है ऐसे में यहां भी बीमारियों के पैर पसारने की पूरी संभावना बनी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल बचाव टीमों का फोकस पम्पा नदी के किनारे बसे चेनगन्नूर कस्बे पर है, जहां 5,000 लोग फंसे हुए हैं। अब तक 2 लाख लोग रिलीफ कैंपों में शरण ले चुके हैं। फूड पैकेट्स समेत तमाम तरह की राहत भी लोगों तक पूरी तेजी के साथ पहुंचाई जा रही हैं।

Published on:
Also Read
View All
अक्षय ऊर्जा पकड़ रही रफ्तार, बैटरी उत्पादन में भारत पिछड़ा

राजकोट-जूनागढ़ दो जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, गिरनार परिक्रमा मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए निर्णय

एनडीडीबी और डेयरी सर्विसेज को वैश्विक सम्मान,न्यूजीलैंड में आइडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में जीते तीन पुरस्कार

IT Raid: सूरजपुर-अंबिकापुर में PRA ग्रुप के ठिकानों पर आईटी की छापेमारी, 12 घंटे तक खंगाले गए दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड

Koria Bee Attack: स्वामी आत्मानंद स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 50 से ज्यादा छात्र-छात्राएं घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती