विविध भारत

भूटानी पीएम ने सुषमा स्वराज से की मुलाकात, दोने नेता बोले- सदियों तक रहेगी दोस्ती

इस साल भारत और भूटान के बीच राजनयिक संबंधों के पचास साल पूरे हुए हैं।
2 min read
• •
Updated: 5 Jul 2018, 8:58 PM IST
Bhutani PM
भूटानी पीएम ने सुषमा स्वराज से की मुलाकात, दोने नेता बोले- सदियों तक रहेगी दोस्ती

नई दिल्ली। भूटान के प्रधानमंत्री डासो शेरिंग टोबगे ने आज नई दिल्ली में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने इस संबंध को और ऊंचाईयों पर ले जाने की बात कही है। इस साल भारत और भूटान के बीच राजनयिक संबंधों के पचास साल पूरे हुए हैं। इस मौके पर तीन दिवसीय दौरे पर आए टोबगे ने कहा कि ये संबंध दशक नहीं बल्कि सदियों तक ऐसे ही रहेंगे।

भारत-भूटान में और बढ़ेगी दोस्ती

भारत और भूटान के बीच गहरी दोस्ती और सहयोग के रिश्ते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद भारत और भूटान के बीच आपसी विश्वास और समझ के और मजबूत होने के आसार हैं। टोबगे की इस यात्रा से भारत और भूटान, दोनों पक्षों को पारस्परिक हित के मुद्दों पर चर्चा करने और साझा समस्याओं पर साथ काम करने के अवसर प्रदान मिलेंगे। इससे पहले टोबगे ने निवेशकों के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए गुवाहाटी का दौरा किया था जिस दौरान उन्होंने पीएम मोदी से बातचीत की थी।

सेना प्रमुख और एनएसए गए थे भूटान

टोबगे की भारत यात्रा के कुछ दिन बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश सचिव विजय गोखले और सेना प्रमुख जनरल बिपीन रावत चुपचाप भूटान गए थे, जहां उन्होंने भूटानी नेतृत्व के साथ डोकलाम सहित प्रमुख रणनीतिक मुद्दों पर व्यापक बातचीत की थी ।

इस यात्रा से क्या हासिल होगा

दोनों पक्ष रक्षा, विदेश और सामरिक सहयोग सहित कई मुद्दों पर विचार-विमर्श करने की उम्मीद कर रहे हैं। टोबगे की यात्रा की घोषणा करते हुए विदेश मंत्रालय ने प्रवक्ता ने कहा था कि उनकी यात्रा दोनों देशों के बीच "दोस्ती के अनुकरणीय संबंध" को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। माना जा रहा है कि मोदी और टोबगे पिछले साल भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच 73 दिनों के लंबे समय तक चलने वाले डोकलाम विवाद के वर्तमान स्थिति पर विचार विमर्श कर सकते हैं।

Published on:
Also Read
View All
राजकोट-जूनागढ़ दो जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, गिरनार परिक्रमा मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए निर्णय

एनडीडीबी और डेयरी सर्विसेज को वैश्विक सम्मान,न्यूजीलैंड में आइडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में जीते तीन पुरस्कार

IT Raid: सूरजपुर-अंबिकापुर में PRA ग्रुप के ठिकानों पर आईटी की छापेमारी, 12 घंटे तक खंगाले गए दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड

Koria Bee Attack: स्वामी आत्मानंद स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 50 से ज्यादा छात्र-छात्राएं घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

पेंशनधारकों के लिए डाक विभाग की सौगात, अब घर बैठे बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र