28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनना है तो यूपी की ब्राह्मण कन्या से शादी करें: टीडीपी सांसद

टीडीपी सांसद जेसी दिवाकर रेड्डी ने कहा है कि अगर राहुल गांधी भारत के प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं तो उन्हें यूपी की किसी ब्राह्मण कन्या से शादी करनी चाहिए।
2 min read
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Jul 05, 2018

Rahul Gandhi

राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनना है तो यूपी की ब्राह्मण कन्या से शादी करें: टीडीपी सांसद

नई दिल्ली। तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के सांसद ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की शादी का प्रधानमंत्री पद से एक कनेक्शन निकाला है। टीडीपी सांसद जेसी दिवाकर रेड्डी ने कहा है कि अगर राहुल गांधी भारत के प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं तो उन्हें यूपी की किसी ब्राह्मण कन्या से शादी करनी चाहिए।

ब्राह्मण कन्या से हो राहुल गांधी की शादी

एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक आंध्र प्रदेश के अनंतपुर से सांसद जेसी दिवाकर रेड्डी ने कहा है कि यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपने बेटे राहुल गांधी की शादी एक ब्राह्मण लड़की से करनी चाहिए। रेड्डी ने जोर दिया है कि राहुल की शादी कहीं की भी ब्राह्मण कन्या नहीं बल्कि सिर्फ यूपी की लड़की से ही शादी करनी होगी। अगर वो ऐसा करते हैं तभी पीएम बन पाएंगे।

यह भी पढ़ें: बिप्लब कुमार देब का अनोखा ज्ञान, बोले- देश में विदेशी और राज्य में विरोधी करा रहे मॉब लिंचिंग

पीएम बनने के लिए यूपी जरूरी

एक कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान रेड्डी ने इसके पीछे का तर्क बताते हुए कहा कि किसी को अगर देश की सबसे ताकतवर कुर्सी पर बैठने के लिए यानि पीएम बनना है, तो उसे उत्तर प्रदेश की जनता का आशीर्वाद लेना चाहिए। बैगर यूपी के चाहे इस कुर्सी पर कोई नहीं बैठ सकता है।

कांग्रेस छोड़ टीडीपी में आए रेड्डी

कांग्रेस के टिकट पर 6 बार सांसद रह चुके दिवाकर रेड्डी 2014 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का हाथ छोड़कर टीडीपी में शामिल हुए थे। इस चुनाव का जिक्र करते हुए रेड्डी ने कहा कि अगर मैं कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ता तो मेरी जमानत जब्त हो जाती। जेसी रेड्डी अपने बयानों को लेकर कई बार विवादों में आ चुके हैं। इससे पहले जून,2017 में वो विशाखापत्तनम एयरपोर्ट पर तोड़फोड़ कर चर्चा में आ चुके हैं। जिसके बाद उन्हें सात एयरलाइंस कंपनियों ने ब्लैक लिस्ट में डाल दिया, हालांकि कुछ समय बाद कंपनियों ने अपना आदेश वापस भी ले लिया था।

राहुल की शादी पर जीजा रॉबर्ट वाड्रा भी खफा

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सगाई और शादी की बातें सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। पिछले दिनों एक महिला के साथ कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी। जिसमें वो रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के साथ खड़े दिख रहे थे। इन तस्वीरों के साथ दावा किया गया था कि राहुल गांधी की सगाई हो चुकी है। तस्वीरों के बाद गांधी परिवार से जुड़े लोगों को भी बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई। इन्हीं तस्वीरों को लेकर राहुल के जीजा रॉबर्ट वाड्रा ने कुछ दिन पहले चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि जब भी राहुल गांधी अपने व्यक्तिगत जीवन को लेकर कोई फैसला करेंगे तो इसका बड़े जोरशोर से एलान किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा पब्लिकसिटी के लिए किसी महिला की तस्वीर लगाकर अफवाहें फैलाना सही नहीं है।