19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Maharashtra / Mumbai / दादर रेलवे स्टेशन का नाम ‘चैत्यभूमि’ करने पर सियासी घमासान, मनसे ने किया विरोध, कहा- बाहरी लोगों की मांग हम पर न थोपें

दादर रेलवे स्टेशन का नाम ‘चैत्यभूमि’ करने पर सियासी घमासान, मनसे ने किया विरोध, कहा- बाहरी लोगों की मांग हम पर न थोपें

Dadar Station Name Change: मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर चैत्यभूमि किया जाएगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि इससे जुड़े प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है। राज ठाकरे की पार्टी मनसे ने इसका विरोध किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 19 Nov 2026, 1:31 PM IST

Dadar Railway Station new name

दादर स्टेशन का नाम चैत्यभूमि करने पर विवाद (Photo: X/@s_r_khandelwal)

Dadar Railway Station News: मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर 'चैत्यभूमि' करने की तैयारी के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार ने दादर स्टेशन का नाम चैत्यभूमि करने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है और जल्द ही विधानसभा के अधिवेशन में जरूरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। हालांकि, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने इस फैसले का विरोध किया है। मनसे के नगरसेवक यशवंत किल्लेदार ने आरोप लगाया है कि नाम बदलने से पहले दादर के स्थानीय लोगों की राय तक नहीं ली गई। बाहरी लोगों की मांग पर यह फैसला थोपा जा रहा है।

दादर स्टेशन का नाम बदलकर चैत्यभूमि करने की तैयारी

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को बताया कि दादर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर चैत्यभूमि करने के प्रस्ताव को राज्य सरकार पहले ही सैद्धांतिक मंजूरी दे चुकी है। इस संबंध में केंद्र सरकार को पत्र भी भेजा गया है। उन्होंने बताया कि नामकरण की प्रक्रिया को लेकर केंद्र सरकार से विधानसभा समिति के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। अब विधानसभा के आगामी अधिवेशन में संबंधित समिति की आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद स्टेशन का नाम बदलने की आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद मुंबई की राजनीति में नामकरण को लेकर बहस तेज हो गई है।

MNS नेता ने जताया विरोध

दादर स्टेशन का नाम बदलने की खबर सामने आने के बाद वार्ड क्रमांक 192 के मनसे नगरसेवक यशवंत किल्लेदार ने इस फैसले पर आपत्ति जताई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दादर का नाम बदलते समय स्थानीय निवासियों की राय नहीं ली गई।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ''दादर का नाम बदलते समय दादरकरों की राय को ध्यान में नहीं रखा गया। बाहर के लोगों की मांग दादरकरों पर थोपकर उनकी पहचान मिटाने का काम किया जा रहा है।''

'जनता की भावनाएं पीएम और रेल मंत्री तक पहुंचाएंगे'

मनसे नेता ने इस फैसले का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों की भावनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। एक न्यूज चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार को सबसे पहले दादर के लोगों से पूछना चाहिए कि वे नाम बदलने के पक्ष में हैं या नहीं। मौजूदा सरकार जिस तरह मनमाने फैसले ले रही है, यह नहीं होना चाहिए।'

मनसे नगरसेवक ने यह भी कहा कि इससे पहले भी दादर स्टेशन का नाम बदलने का मुद्दा सामने आया था, तब स्थानीय लोगों ने इसका भारी विरोध किया था। इसलिए सरकार को एक बार फिर लोगों की राय जाननी चाहिए। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन का नामकरण मुंबई महानगरपालिका (BMC) के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता, बल्कि यह रेलवे प्रशासन के अधिकार क्षेत्र का विषय है। वह दादर के लोगों की भावनाओं को पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री तक पहुंचाएंगे।

गौरतलब है कि दादर रेलवे स्टेशन की शुरुआत 1853 में हुई थी। यह मुंबई के सबसे महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों में से एक है और मध्य रेलवे तथा पश्चिम रेलवे को जोड़ने वाला प्रमुख जंक्शन है। वर्तमान में दादर स्टेशन पर कुल 14 प्लेटफॉर्म हैं। यहां से रोजाना बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। मुंबई लोकल ट्रेनों के साथ लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन में भी दादर स्टेशन की महत्वपूर्ण भूमिका है।