19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Maharashtra / Mumbai / मुंबई के लालबाग में इमारत की 10वीं मंजिल पर लगी बड़ी आग, राहत और बचाव कार्य जारी

मुंबई के लालबाग में इमारत की 10वीं मंजिल पर लगी बड़ी आग, राहत और बचाव कार्य जारी

Lalbaug Fire Update: मुंबई के लालबाग स्थित चिवड़ा गली की पूनम बिल्डिंग में गुरुवार सुबह आग लग गई। 10वीं मंजिल पर लगी आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 19 Nov 2026, 12:06 PM IST

Fire breaks out at residential building in Mumbai

मुंबई के लालबाग में 10 मंजिला आवासीय इमारत में लगी आग (Photo: X/@baxirahul)

Mumbai Fire News: मुंबई के लालबाग इलाके में गुरुवार सुबह एक रिहायशी इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। चिवड़ा गली स्थित पूनम बिल्डिंग की 10वीं मंजिल पर सुबह करीब 10 बजे आग लगी। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। आग बुझाने का अभियान जारी है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

सुबह 10 बजे के आसपास भड़की आग, लेवल-1 घोषित

जानकारी के मुताबिक, लालबाग के चिवड़ा गली स्थित पूनम बिल्डिंग ग्राउंड प्लस 10 मंजिला इमारत है। आज (19 नवंबर) सुबह करीब 10 बजे इमारत की 10वीं मंजिल पर अचानक आग लग गई। आग की सूचना मुंबई फायर ब्रिगेड को सुबह 10 बजकर 16 मिनट पर मिली।

इसके बाद दमकल विभाग ने सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर आग को लेवल-1 श्रेणी का घोषित किया। आग की गंभीरता को देखते हुए मौके पर दमकल की कई गाड़ियां और अन्य बचाव वाहन रवाना किए गए।

आग बुझाने के लिए आधुनिक उपकरण तैनात

आग पर काबू पाने के लिए मुंबई फायर ब्रिगेड की तीन फायर इंजन, एक फायर टेंडर, दो जंबो टैंकर, एक हाइड्रोलिक रेस्क्यू एंड फायरफाइटिंग व्हीकल, एक ब्रीदिंग अपरेटस वैन, एक टर्नटेबल लैडर, एक एडवांस्ड लैडर प्लेटफॉर्म और एक वाटर टैंकर को मौके पर तैनात किया गया है।

इसके अलावा मुंबई पुलिस, 108 एंबुलेंस सेवा, बेस्ट और मुंबई महानगरपालिका के स्थानीय वार्ड के कर्मचारियों को भी राहत एवं बचाव कार्य के लिए बुलाया गया है।

आग लगने के कारणों का पता नहीं

फिलहाल आग लगने के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का आकलन किया जा सकेगा।