उन्होंने कहा कि बड़ा सवाल यह है कि महागठबंधन को बांध कर कौन रखेगा? पीएम यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि 'मैं मानता हूं कोई महागठबंधन ही नहीं है, यह तो बस पीएम बनने की रेस है'। इंटरव्यू के दौरान पीएम ने यह भी कहा कि महागठबंधन में हर कोई पीएम बनना चाहता है। ममता बनर्जी पीएम बनना चाहती हैं, लेकिन वामदल मानने को तैयार नहीं हैं। राहुल गांधी खुद कह चुके हैं कि उनके पीएम बनने से तृणमूल कांग्रेस को ऐतराज है।