आपसे निवेदन है कि आप इसी तरह का मॉडल चूल्हा पूरे देश की अवाम को भेंट करें जिससे वह दो जून(दोनों टाइम) की रोटी बना सके और आपकी वह कहावत भी चरितार्थ हो सके, घर-घर मिट्टी का चूल्हा और हर-हर मोदी वाली बात सत्य हो ताकि अबकी बार जनता आपको दुगुनी रफ्तार से विदा करने के लिए तैयार हो जाए क्योंकि जो मंहगाई यूपीए के राज में डायन हुआ करती थी उसे आज भौजाई माना जा रहा है क्या यही आपकी आदर्श सरकर है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चन्द्रशेखर मिश्र, सुपमेन्द्र सहित कई कांग्रेसी भी शामिल रहे।