विविध भारत

बिहार: गंगा से अब तक 71 शव बरामद, मंत्री बोले- सबका अंतिम संस्कार किया

बिहार के बक्सर जिले के चौसा के पास से गंगा नदी से तैरते हुए 71 शवों को बरामद किया गया
2 min read
• •
Updated: 11 May 2021, 9:20 PM IST
बिहार: गंगा से अब तक 71 शव बरामद, मंत्री बोले- सबका अंतिम संस्कार किया
बिहार: गंगा से अब तक 71 शव बरामद, मंत्री बोले- सबका अंतिम संस्कार किया

नई दिल्ली। कोरोना से त्राहिमाम ( Coronavirus Crisis ) के बीच बिहार के बक्सर में गंगा से बहते मिल रहे शवों ने राज्य सरकार की नींद उड़ा दी है। जिसको लेकर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। बिहार सरकार ( Government of Bihar ) ने दावा किया है कि सभी श्व उत्तर प्रदेश से बहकर आए हैं। राज्य सरकार ने मंगलवार को कहा कि बक्सर जिले के चौसा के पास से गंगा नदी से तैरते हुए 71 शवों को बरामद किया गया, जिसका प्रोटोकॉल के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

दरअसल, बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने मंगलवार को इस मामले को लेकर अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया। मंत्री संजय झा ने ट्वीट में लिखा कि बिहार बक्सर जिले के चौसा के पास गंगा नदी में बहते हुए शव एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, जिसका राज्य सरकार ने संज्ञान लिया है। उन्होंने आगे लिखा कि ये शव उत्तर प्रदेश से बहकर बिहार आए हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि ये सभी शव चार-पांच दिन पुराने हैं। आपको बता दें कि संजय झा नीतीश कुमार के नजदीकी माने जाने वाले मंत्रियों में से एक हैं।

संजय झा ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि बरामद 71 शवों का अंतिम संस्कार प्रोटोकॉल से कर दिया गया है। भविष्य में ऐसा फिर से न हो इसलिए उत्तर प्रदेश की सीमा पर रानीघाट में गंगा नदी में जाल लगा दिया गया है। उन्होंने लिखा कि हम लोगों ने उत्तर प्रदेश प्रशासन से अनुरोध किया है कि वे अलर्ट रहें और बक्सर जिला प्रशासन भी अलर्ट है। हमने सभी को सलाह दी है कि वे मृत व्यक्ति और गंगा मां को पूरा सम्मान दें। इस घटना से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दुखी बताए जाते हैं।

मंत्री झा ने एक अन्य ट्वीट में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस घटना और गंगा नदी को पहुंचे नुकसान से दुखी हैं। खास तौर से वे गंगा नदी की शुद्धता और निरंतर प्रवाह को लेकर चिन्तित रहते हैं। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया है कि क्षेत्र में गश्ती और बढ़ाई जाए जिससे इस तरह की घटना दोबारा नहीं हो। गौरतलब है कि सोमवार को बक्सर के चौसा में गंगा नदी में कई शवों को तैरते हुए देखा गया था। इसके बाद क्षेत्र में गश्ती बढ़ा दी गई है।

Updated on:
11 May 2021, 9:20 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजकोट-जूनागढ़ दो जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, गिरनार परिक्रमा मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए निर्णय

एनडीडीबी और डेयरी सर्विसेज को वैश्विक सम्मान,न्यूजीलैंड में आइडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में जीते तीन पुरस्कार

IT Raid: सूरजपुर-अंबिकापुर में PRA ग्रुप के ठिकानों पर आईटी की छापेमारी, 12 घंटे तक खंगाले गए दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड

Koria Bee Attack: स्वामी आत्मानंद स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 50 से ज्यादा छात्र-छात्राएं घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

पेंशनधारकों के लिए डाक विभाग की सौगात, अब घर बैठे बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र