विविध भारत

Bihar : सीएम नीतीश कुमार को मिली राहत, कोरोना जांच रिपोर्ट आई निगेटिव

अवधेश नारायण सिंह की Corona report positive आने के बाद सीएम ने जांच के लिए भेजा था अपना सैंपल। RJD senior leader Raghuvansh Pratap Singh इलाज के बाद ठीक होकर घर लौटे। CMO के 15 कर्मचारियों के सैंपल भी कोविद-19 जांच के लिए भेजे गए।

2 min read
अवधेश नारायण सिंह की Corona report positive आने के बाद सीएम ने जांच के लिए भेजा था अपना सैंपल।

नई दिल्ली। बिहार विधान परिषद के कार्यवाहक सभापति अवधेश नारायण सिंह ( Acting Chairman of Bihar Legislative Council Awadhesh Narayan Singh ) की कोरोना वायरस रिपोर्ट ( Coronavirus Report ) शनिवार को पॉजिटिव आने के बाद पटना के सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया। इसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ( CM Nitish Kumar ) ने कोरोना की जांच के लिए अपने सैंपल भेजे थे। रात करीब 11 बजे सीएम की कोरोना जांच रिपोर्ट आ गई। सीएम की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

इसे नीतीश कुमार के लिए बड़ी राहत ( Big Relief ) माना जा रहा है। ऐसा इसलिए कि अक्टूबर-नवंबर में बिहार में विधानसभा चुनाव ( Bihar assembly Election ) होगा । चुनाव नजदीक होने से सीएम नीतीश कुमार काफी व्यस्त रहते हैं।

बता दें कि नवनिर्वाचित 9 एमएलसी ( MLC ) का शपथ ग्रहण समारोह ( Oath taking ceremony ) 1 जून को बिहार विधान परिषद ( Bihar Legislative Council ) में हुआ था। कार्यवाहक सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सभी 9 नवनिर्वाचित एमएलसी ( Newly elected MLC ) को शपथ दिलाई थी। इस कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार के साथ अवधेश नारायण सिंह ने मंच साझा किया था।

इस कार्यक्रम के बाद अवधेश नारायण सिंह ( Awadhesh Narayan Singh ) बीमार पड़ गए। शनिवार को अवधेश नारायण सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद सीएम नीतीश ने अपना नमूना जांच के लिए पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान ( Patna AIIMS ) भिजवा दिया था। देर रात सैंपल की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई।

CMO के 15 कर्मचारियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ( CMO ) के 15 कर्मचारियों के सैंपल भी कोविद-19 जांच के लिए एकत्रित किए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि इनकी जांच रिपोर्ट रविवार को आने की उम्मीद है।

अवेधश नारायण सिंह चल रहा है इलाज

एमएलसी अवधेश नारायण सिंह ( MLC Awadhesh Narayan Singh ) को इलाज के लिए एम्स-पटना के पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया है। अवधेश नारायण सिंह और उनके परिवार के सभी सदस्यों को बुखार था, जिसके बाद शुक्रवार को इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान की टीम ने उनके नमूने एकत्र किए थे।

रघुवंश प्रसाद इलाज के बाद घर लौटे

अवधेश नारायण सिंह बिहार के पांचवें विधायक हैं जिन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। इससे पहले मंत्री विनोद कुमार सिंह और उनकी पत्नी को वायरस से संक्रमित पाया गया था। इनके अलावा बीजेपी विधायक जिबेश कुमार मिश्रा, कांग्रेस विधायक आनंद शंकर सिंह और आरजेडी विधायक शाहनवाज आलम भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं आरजेडी नेता वरिष्ठ रघुवंश प्रसाद सिंह ( Raghuvansh Prasad Singh ) को बीमारी से ठीक होने के बाद एम्स से छुट्टी दे दी गई है।

Updated on:
05 Jul 2020 11:22 am
Published on:
05 Jul 2020 11:13 am
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?