7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Forecast  : दिल्ली-एनसीआर में हुई झमाझम बारिश, तापमान और उमस से मिली राहत

Delhi में रविवार को भी हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। Temperature में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है। अब 10 जुलाई तक जारी रहेगा बारिश का दौर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 5 Jul 2020, 8:10 AM IST

weather Delhi NCR

आईएमडी के मुताबिक Delhi में रविवार को भी हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी।

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से लगातार भीषण गर्मी और उमस ( Scorching heat and humidity ) के बाद दिल्ली एनसीआर ( Delhi-NCR) शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात अच्छी बारिश हुई। तेज हवा और बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी और उमस से भी राहत मिली है। रात में करीब एक घंटे तक तेज बारिश के बाद अब रुक-रुककर बारिश हो रही है।

देर रात करीब सवा 3 बजे से दिल्ली और आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।

भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) के मुताबिक रविवार को हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी, जिससे तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का अनुमान है। देश की राजधानी में आज पारा 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। फिलहाल शहर में हल्की बारिश के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं। हालांकि बारिश थमने के बाद फिर से उमस बढ़ने का भी अनुमान है।

बांका के डीएम को पसंद आई हैदराबादी बिरयानी, सीएम तक पहुंचा प्रवासी मजदूरों का कौशल

शनिवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक था। न्यूनतम तापमान भी 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 अंक ऊपर था।

पालम में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पालम में पांच दिनों बाद शनिवार केा तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया है। इस बीच उमस का स्तर 43 से 83 प्रतिशत तक रहा।

रविवार के हल्की से मध्यम बारिश की संभावना की वजह से अधिकतम तापमान गिरकर 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इस सीजन में बारिश का ग्राफ राजधानी में पहली बार सामान्य से कम हुआ है। पालम, रिज और पूसा सबसे गर्म रहे। इन सभी जगह का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज हुआ।

Bihar : विधानसभा चुनाव जीतने के लिए बीजेपी की संगठन की मजबूती पर जोर, इस बार सप्तर्षि संभालेंगे बूथ

अब 10 जुलाई तक चलेगा बारिश का दौर

मानसून की दस्तक के साथ ही मानसून ट्रफ बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की तरफ शिफ्ट हो गया था। यही वजह थी कि दिल्ली में मौसम शुष्क हो गया लेकिन अब यह ट्रफ बीकानेर और अजमेर होते हुए दिल्ली की ओर बढ़ रहा है। 9 या 10 जुलाई तक बारिश का यह दौर जारी रहेगा। इस दौरान बीच-बीच में अच्छी बारिश भी होने की संभावना है।

मौसम विभाग ( IMD ) के मुताबिक दिल्ली के साथ गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, रेवाड़ी, पलवल, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, गाजियाबाद और हापुड़ में झमाझम बारिश के आसार हैं।

बता दें कि दिल्ली में देर रात हुई बारिश से गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है। रविवार रात करीब सवा 3 बजे से झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।