विविध भारत

Bird Flu : मनीष सिसोदिया बोले – प्रोसेस्ड चिकन पर रोक, न घबराएं पका नॉन वेज और अंडा खाने वाले लोग

चिकन और अंडा खाने वाले न करें चिंता। पका हुआ नॉन वेज खाने से संक्रमण नहीं होगा।

less than 1 minute read
  संजय झील के संपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव।

नई दिल्ली। देशभर में बर्ड फ्लू को लेकर मची अफरातफरी के बीच दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इस समस्या को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बाहर से आने वाले प्रोसेस्ड चिकन पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है। जो लोग चिकन और अंडा खाते हैं उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आप पूरी तरह से पका हुआ चिकन या उबला हुआ अंडा खाते हैं तो आपको संक्रमण नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि संजय झील से जो सैंपल लिए गए थे वो पॉजिटिव आए हैं। उस इलाके को सैनिटाइज कर दिया गया है। कुछ सैंपल और भेजे गए हैं जिनकी रिपोर्ट आनी है। घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार की पूरी कोशिश है कि इसको फैलने से रोका जाए।

दिल्ली के डिप्टी सीएम का यह बयान उस समय आया जब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बर्ड फ्लू को लेकर फैले पैनिक के बाबत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखने की जानकारी दी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बात को लेकर पैनिक में आने की स्थिति अभी नहीं है।

Updated on:
11 Jan 2021 02:08 pm
Published on:
11 Jan 2021 02:04 pm
Also Read
View All
Couple died in road accident: बुलडोजर की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, गर्भवती थी नवविवाहिता, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

Action in Jhumka cruise: झुमका क्रूज में शराबखोरी पर बड़ा एक्शन, बंद कराया संचालन, टेंडर निरस्त करने का अल्टीमेटम

Sushasan Tihar: Video: सरगुजा के बतौली में उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर, जन चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं, कही ये बातें…

Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें