विविध भारत

पुड्डुचेरी के भाजपा विधायक केजी शंकर का दिल का दौरा पडऩे से मौत

पुड्डुचेरी के वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) नेता एवं विधायक के जी शंकर का रविवार को हृदयगति रूक जाने से निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे।

less than 1 minute read
Jan 17, 2021
BJP MLA from Puducherry KG Shankar dies of a heart attack

पुड्डुचेरी। पुड्डुचेरी के वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) नेता एवं विधायक के जी शंकर का रविवार को हृदयगति रूक जाने से निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। इस खबर के बाद पुड्डुचेरी में शोक की लहर है। सभी भाजपा नेता उनके अंतिम दर्शन के लिए निवास स्थान पर पहुंच रहे हैं। मौजूदा समय में उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो पुत्र हैं।

जानकारी के अनुसार केजी शंकर को सुबह सीने में दर्द की शिकायत हुई और कुछ देर बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। उद्योग हस्ती एवं भाजपा की पुड्डुचेरी इकाई के कोषाध्यक्ष रहे शंकर चार वर्ष पहले विधानसभा सदस्य मनोनीत किए गए थे।

उनकी मौत की खबर जैसे ही राजनीतिक गलियारों में पहुंची, उनके घर में भाजपा नेताओं का तांता लगना शुरू हो गया। मुख्यमंत्री वी नारायणसामी , विधानसभा अध्यक्ष वी पी शिवाकोलुन्तु और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी सामीनाथन तथा अन्य नेता दिवंगत नेता के आवास पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी

Published on:
17 Jan 2021 10:52 am
Also Read
View All
Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत

CM angry on officer: पीडब्ल्यूडी अफसर पर भडक़े CM, कहा- मीटिंग से बाहर जाओ, अपने सचिव से बात करो और सही जानकारी लेकर आओ

Couple died in road accident: बुलडोजर की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, गर्भवती थी नवविवाहिता, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

Action in Jhumka cruise: झुमका क्रूज में शराबखोरी पर बड़ा एक्शन, बंद कराया संचालन, टेंडर निरस्त करने का अल्टीमेटम