
नई दिल्ली। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार कॉमेडी शो का बहुत आनंद लेते हैं। अक्षय स्टार प्लस पर शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज लेकर आ रहे हैं। शो की शुरुआत 30 सितंबर से होने जा रही है। अक्षय इस बात से बेहद खुश हैं कि काफी समय के बाद वह छोटे परदे पर किसी ऐसे शो के साथ जुड़े हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन करेंगा। अक्षय ने बताया कि वह कॉमेडी को हमेशा से पसंद करते हुए आये हैं। उन्हें यह काफी टफ चीज लगती है।
कॉमेडी शो का बहुत आनंद लेते हैं अक्षय
अक्षय ने बताया कि ट्रैफिक फंसे होने के समय कई स्टार्स का समय म्यूजिक सुनने में जाता है लेकिन उस समय उन्हें स्टैंडअप कॉमेडियन की कॉमेडी के वीडियो देखने में मजा आता है। वह अपना पूरा समय फनी वीडियो को देखते हुए बिताते हैं। अक्षय का कहना है कि ऐसा नहीं है कि अब इस शो से मैं टीवी पर आ रहा हूं तो इसके बाद सिर्फ कॉमेडी वाली फिल्में ही करूंगा या कॉमेडी शो करता रहूंगा, क्योंकि मैं एक तरह का शो करके या फिल्म करके बोर हो जाता हूं।
मुझे किसी भी इमेज में बंधना पसंद नहीं
मुझे किसी भी इमेज में बंधना पसंद नहीं है। इसलिए छोटे परदे पर भी जब भी मैं आया हूं अलग तरह के जोनर के साथ ही आया। खतरों के खिलाड़ी से एक्शन, मास्टर शेफ से कुङ्क्षकग, बिग बॉस से मस्ती और अब कॉमेडी शो में हुनर आजमाने जा रहा हूं। फिल्मों में भी मैं इसी बात को फॉलो करता हूं और इसी बात को लेकर आगे बढ़ता हूं।
लव सिन्हा करेंगे बॉलीवुड में कमबैक
जाने-माने अभिनेता शत्रुध्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा बॉलीवुड में कमबैक करने जा रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव ने वर्ष 2010 में प्रदर्शित फिल्म सदियां से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नही रही। लव फिल्मकार जे पी दत्ता की 'पलटन' से कमबैक करने जा रहे हैं। 'पलटन' का पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ था जिसके बाद यह फिल्म खूब चर्चाओं में रही। अर्जुन रामपाल और गुरमीत चौधरी के बाद अब इस फिल्म से लव का नाम भी जुड़ रहा है।