विविध भारत

दिल्‍ली सरकार ने दिया खिलाड़ियों को दिवाली का तोहफा, मिलेगी सरकारी नौकरी

सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इन संशोधनों को मंजूरी मिल गई है। एक महीने के भीतर नोटिफिकेशन भी कर दिए जाने की उम्‍मीद है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Oct 2018, 10:03 PM IST
delhi government
दिल्‍ली सरकार ने दिया खिलाड़ियों को दिवाली का तोहफा, मिलेगी सरकारी नौकरी

नई दिल्ली : अब दिल्ली के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिलेगी। राज्‍य सरकार का यह फैसला दिल्‍ली के खिलाड़ियों के लिए दिवाली की बोनस की तरह है। इसके अलावा 14 साल से कम उम्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सरकार हर साल दो लाख रुपए, 14-17 साल की उम्र के खिलाड़ियों को आने-जाने और खेलने के लिए 3 लाख रुपए और इससे ऊपर का खिलाड़ी जो रैंकिंग में है अथवा राज्‍य का नाम ऊंचा करता है तो उसे हर साल 16 लाख रुपए की मदद दी जाएगी।

सम्‍मान राशि में भी बढ़ोतरी
इतना ही नहीं दिल्ली सरकार ने खिलाड़ियों को मिलने वाली सम्मान राशि में भी बढ़ोतरी की है। अब अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्‍ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को एक करोड़ रुपए, सिल्‍वर जीतने वाले को 75 लाख रुपए और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 50 लाख रुपए का पुरस्‍कार सरकार देगी।

राज्‍य सरकार ने किया नीतियों में संशोधन
खिलाड़ियों की बेहतरी के लिए दिल्ली सरकार ने उनके लिए बनाई गई नीतियों में संशोधन किया है। सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इन संशोधनों को मंजूरी मिल गई है। एक महीने के भीतर नोटिफिकेशन भी कर दिए जाने की उम्‍मीद है। बता दें कि खेल नीतियों को लेकर दिल्ली सरकार पिछले कुछ दिनों से खिलाड़ियों समेत विपक्षी दलों के निशाने पर थी। बता दें कि सितंबर में एशियाड पदक विजेताओं सम्मान समारोह में दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वह जल्द ही खिलाड़ियों के लिए बनाई गई खेल नीतियों में संशोधन करेंगे। इस मौके पर केजरीवाल ने कहा था कि सरकार ने खिलाड़ियों के लिए डेढ़ साल पहले ही नीति बनाई थी, लेकिन एलजी ने उनकी बनाई नीति की फाइल वापस कर दी थी।

Published on: