विविध भारत

Chamoli tragedy : तपोवन टनल से 2 और शव बरामद, 166 लापता लोगों की तलाश जारी

13 गांवों के 360 परिवार प्रभावित। हेलीकॉप्टर से पहुंचाए जा रहे हैं जरूरी सामान।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Feb 2021, 7:35 AM IST
chamoli tragedy
अभी तक 40 लोगों के शव बरामद।

नई दिल्ली। उत्तराखंड के चमोली जिले के तपोवन टनल में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आज बचाव कार्य का 8वां दिन है। तपोवन टनल से दो और शव बरामद हुए हैं। उत्तराखंड पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवानों ने शव को बाहर निकाला है। प्रदेश के डीजीपी अशोक कुमार ने ट्विट कर इसकी पुष्टि की है। उत्तराखंड में अब तक 40 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं।

जानमाल का भारी नुकसान

बता दें कि ऋषि गंगा में आए बर्फीले तूफान और जल स्तर में वृद्धि के कारण जानमाल का भारी नुकसान हुआ हैं। अभी भी प्रशासन को 166 लापता लोगों की तलाश है। आपदा में सड़क संपर्क टूटने से सीमांत क्षेत्र के 13 गांवों के 360 परिवार प्रभावित हुए हैं। सड़क संपर्क से कटे इन गांवो मे हैलीकॉप्टर से राशन किट, मेडिकल हेल्प सहित रोजमर्रा का सामन पहुंचाने का काम जारी है। साथ ही ऋषिगंगा नदी पर बनी एक अस्थायी झील से पानी निकलना शुरू हो गया है।

Updated on:
14 Feb 2021, 7:35 AM IST
Published on: