विविध भारत

चंद्रयान-2: लैंडर विक्रम को लेकर ISRO को मिले अच्छे संकेत, इस तरह होगा संपर्क

Chandrayaan 2 मिल गया वो सुराग जिसका था इंतजार ISRO वैज्ञानिकों को मिल रहे हैं अच्छे संकेत लैंडर विक्रम की खोज में अब बचे हैं 10 दिन

2 min read

नई दिल्ली। चंद्रयान-2 के चांद की सतह पर कदम रखने वाला लैंडर विक्रम अब भी काम कर रहा है। ISRO वैज्ञानिकों को कुछ ऐसे संकेत मिले हैं जो ये बता रहे हैं कि वैज्ञानिकों की कोशिश रंग ला रही है। आपको बता दें कि इसरो अध्यक्ष के. सिवन ने कहा था कि अंतरिक्ष एजेंसी 14 दिनों तक लैंडर से संपर्क बहाल करने की कोशिश करेगी और तब से यह संकल्प दोहराया जा रहा है।

इसरो के एक अधिकारी ने कहा कि विक्रम को चंद्रमा की सतह के जिस स्थान पर उतरना था, उससे करीब 500 मीटर दूर (चंद्रमा की) सतह से वह टकराया है।

लेकिन इस पर इसरो ने आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा है।

एक मीडिया रिपोर्ट में यह बताया जा रहा है कि इसरो की एक टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वे लैंडर के एंटिना को इस तरह से फिर से व्यवस्थित कर सकते हैं कि संपर्क बहाल हो जाए।
चंद्रयान-2 ISRO ही नहीं यहां से भी की जा रही है लैंडर विक्रम से संपर्क की कोशिश

दरअसल संपर्क बहाल करने के लिए ISRO हर मुमकिन कोशिश में जुटा है। ऐसे में वैज्ञानिकों का मानना है कि टेढ़े पड़े एंटिना को अगर किसी तरह सीधा कर लिया जाए तो लैंडर विक्रम से संपर्क करना काफी आसान हो जाएगा।

यहां भी हो रही है लैंडर विक्रम से संपर्क की कोशिश
ISRO की ओर से हरसंभव प्रयास किए जाने के बीच तमिलनाडु के तंजावुर के नजदीक स्थित एक चंद्र मंदिर में श्रद्धालुओं ने लैंडर से संपर्क कराने के लिए चंद्र देव से प्रार्थना की। चंद्र मंदिर के एक अधिकारी ने कहा इस दौरान चंद्र देव का शहद और चंदन सहित विभिन्न चीजों से (बने पंचामृत से) अभिषेक किया गया।

पूजा- अर्चना के बाद सामुदायिक भोज का भी आयोजन किया गया। श्री कैलाशनाथर (शिव) मंदिर के प्रांगण में ही चंद्र मंदिर भी है। यह नौ ग्रहों को सर्मिपत 'नवग्रह' मंदिरों में से एक है ।

Updated on:
11 Sept 2019 08:59 pm
Published on:
11 Sept 2019 03:37 pm
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत