विविध भारत

कांग्रेस संसद में नागरिकता संशोधन विधेयक का करेगी विरोध, पार्टी ने ऐसे बनाई रणनीति

सोनिया गांधी के आवास पर हुई बैठक में बनी रणनीति राज्यसभा में इस विधेयक को रोकेगी कांग्रेस
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Dec 2019, 12:12 PM IST
कांग्रेस संसद में नागरिकता संशोधन विधेयक का करेगी विरोध, पार्टी ने ऐसे बनाई रणनीति
कांग्रेस संसद में नागरिकता संशोधन विधेयक का करेगी विरोध, पार्टी ने ऐसे बनाई रणनीति

नई दिल्ली। मोदी सरकार आज लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पेश करने जा रही है। वहीं दूसरी ओर विपक्ष इस विधेयक के खिलाफ है। कांग्रेस ने फैसला किया है कि वह नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएबी) का संसद में विरोध करेगी। सोनिया गांधी के आवास पर संसदीय दल की बैठक के बाद यह फैसला किया गया। बैठक के बाद लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "यह विधेयक हमारे संविधान के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने, संस्कृति, परंपरा और सभ्यता के खिलाफ है।"

राज्यसभा में भाजपा को लग सकता है झटका!

कांग्रेस ने पहले ही फैसला कर लिया है कि इस बिल का विरोध करने के लिए वह समान सोच वाली पार्टियों से बातचीत करेगी। हालांकि निचले सदन लोकसभा में जहां भाजपा को बहुमत वहां कांग्रेस ज्यादा कुछ नहीं कर सकेगी लेकिन उच्च सदन राज्यसभा में वह इस विधेयक को रोक सकती है।

वाम दल भी इस बिल के विरोध में

वामपंथी पार्टियों ने भी इस बिल का विरोध करने का निर्णय किया है और वे इसमें संशोधन चाहते हैं। पार्टी ने कहा है कि वह बिल से पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान का नाम हटाना चाहती है और वह चाहती है कि किसी भी पड़ोसी देश के शरणानार्थी को इस बिल में शामिल किया जाए।

Updated on:
9 Dec 2019, 12:12 PM IST
Published on: