विविध भारत

इस सीएम के बेटे की होने जा रही है शादी, सामने आई सगाई की तस्वीरें, देखिए दुल्हन का बेहतरीन अंदाज

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के बेटे की शादी जल्द होने जा रही है।

2 min read
इस सीएम के बेटे की होने जा रही है शादी, सामने आई सगाई की तस्वीरें, देखिए दुल्हन का बेहतरीन अंदाज

नई दिल्ली। एक तरफ लोकसभा चुनाव की तैयारी चल रही है। वहीं, दूसरी तरफ शादियों का मौसम है। कई लोग शादियों के बंधन में बंध रहे हैं। इसमें एक राजनीतिक परिवार का भी नाम शामिल होने जा रहा है। जी हां, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के बेटे ललित दास शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ललित की शादी पूर्णिमा से हो रही है।

सामने आई सगाई की तस्वीरें...

रघुवर दास के बेटे ललित दास और पूर्णिया की सगाई जमशेदपुर में हुई। ललित दास ने इंजीनियरिंग किया और टाट स्टील में मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं। अपनी सगाई के बाद ललित दास ने लिखा कि आपके आशीर्वाद से मेरे जीवन में जड़नेवाली अंगूठी के नगीने और रोशन हो गये हैं। माता-पिता का अतुलनीय प्यार, नये रिश्तों की मिठास और अपने हितैषियों का स्नेहाशीष पाकर धन्य हुआ। आभार। इस सगाई में खुद रघुवर दास भी जमकर थिरके और पार्टी का लुत्फ उठाया।

जल्द होगी शादी

गौरतलब है कि ललित और पूर्णिया की शादी छत्तीसगढ़ में होगी। रघुवर दास मूलरूप से छत्तीसगढ़ के रहनेवाले हैं। दास परिवार की बहू पूर्णिमा रायपुर से है। साहू समाज के रघुवर दास छुरिया के रहने वाले हैं।हालांकि शादी की तारीख की अभी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है

Published on:
30 Jan 2019 05:45 pm
Also Read
View All
Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश