विविध भारत

Corona महामारी से जूझ रहे महाराष्ट्र पर एक और संकट, पालघर में अब इस बीमारी ने बढ़ाई चिंता

महाराष्ट्र के पालघर में कांगो बुखार ( Congo Fever ) का खतरा जिला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, जानवरों से इंसान में फैलता है यह बीमारी

2 min read
Sep 30, 2020
congo fever in palghar district
महाराष्ट्र के पालघर में कांगो बुखार का खतरा।

नई दिल्ली। पूरा देश इन दिनों कोरोना महामारी (COVID-19) से जूझ रहा है। खासकर, महाराष्ट्र में इस वायरस को लेकर स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। इसी बीच राज्य में एक और बीमारी ने संकट बढ़ा दी है। पालघर ( Palghar ) जिले में कांगो बुखार को लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए सतर्क रहने का निर्देश दिया है।

महाराष्ट्र में एक और बीमारी का खतरा

जानकारी के मुताबिक, पालघर जिला प्रशासन ने कहा कि कोरोना वायरस संकट के बीच हेमोरेजिक फीवर यानी कांगो बुखार ( Congo Fever ) का भी खतरा बढ़ गया है। प्रशासन का कहना है कि इस बुखार के कारण पशुपालन अधिकारियों, मांस विक्रेताओं, पशुपालकों के लिए चिंता का विषय है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बुखार को लेकर काफी एहतियात बरतें, क्योंकि अभी तक कांगो बुखार का इलाज नहीं है। पालघर पशुपालन विभाग के उपायुक्त डॉक्टर प्रशांत डी कांबले ने का कहना है कि अभी कांगो बुखार का मामला गुजरात के कुछ जिलों में पाया गया है। इसके कारण पास के इलाकों में इस बीमारी के बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन का कहना है कि महाराष्ट्र का पालघर जिला, गुजरात के वलसाड जिले के बेहद करीब है। लिहाजा, यहां पर कांगो बुखार फैलने का खतरा बढ़ गया है।

पालघर जिला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

पालघर जिला प्रशासन ने जारी सूचना में कहा है कि कांगो बुखार जानवरों में फैलता है। एक विशेष प्रकार की किलनी के जरिए यह बीमारी एक पशु से दूसरे पशु में फैलती है। वहीं, संक्रमित पशुओं के खून और उसके मांस खाने से यह बीमारी इंसान में फैलती है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह बीमारी बेहद ही खतरनाक है। क्योंकि, अगर समय पर इसका पता नहीं चलता है और इलाज नहीं हो पाता है तो तकरीबन 30 प्रतिशत लोगों की इस बीमारी से मौत हो जाती है। फिलहाल, इस बीमारी को लेकर न तो कोई टीका उपलब्ध है और ना ही कोई दवा। लिहाजा, इस बीमारी से केवल एहतियात बरतकर ही बचा जा सकता है। कोरोना के बीच इस बीमारी ने प्रशासन की चिंता और बढ़ा दी है और लोगों से सतर्क रहने के लिए निर्देश जारी किया गया है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 13,15,402 पहुंच गया है। इनमें 2,65,455 एक्टिव केस हैं। वहीं, 10,49,947 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं। जबकि, कोरोना से अब तक महाराष्ट्र में 35,751 लोगों की मौत हो चुकी है।

Published on:
30 Sept 2020 09:01 am
Also Read
View All
Snake Bite Case: 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा, डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे तक नहीं किया इलाज, हालत बिगड़ी तो कहा- यहां से ले जाओ

Ambikapur Car Accident Video: नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे, 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन