विविध भारत

भारत में Corona मरीज 30 लाख के करीब, 16 दिन में सामने आए 10 लाख नए मामले

पिछले 24 घंटों में Coronavirus के 68,682 नए केस सामने आए। India में कोरोना वायरस के कुल केस 29,71,112। शुक्रवार को 958 मौतों के साथ कुल आंकड़ा 55,858 पहुंचा।

2 min read
पिछले 24 घंटों में Coronavirus के 68,682 नए केस सामने आए।

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस ( Coronavirus Pandemic ) से संक्रमित मरीजों की रफ्तार को देखते हुए यह तय है कि आगामी कुछ घंटों में इसकी चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या 30 लाख से ज्यादा होने वाली है। इसके साथ ही भारत 30 लाख से ज्यादा कोरोना मरीजों वाला दुनिया का तीसरा देश होगा।

30 लाख से महज 30 हजार दूर

पिछले 24 घंटों में भारत में 68,682 से ज्यादा नए मरीज सामने आए जो अब तक का तीसरा सर्वाधिक आंकड़ा है। इस तरह शनिवार को देश में कोरोना संक्रमण की कुल संख्या 3 मिलियन के आंकड़े को पार कर सकती है। फिलहाल यह महज 30,000 केस दूर है।

भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 55,858

राज्य सरकारों से मिले ताजा आंकड़ों के मुताबिक अब देश में कुल मामले 29,71,112 हो गए हैं। पिछले चार दिनों से वायरस से पीड़ित लोगों की मौत का आंकड़ा ( death case ) 950 से ऊपर रह रहा है। शुक्रवार को 958 मौतों के साथ कुल संख्या 55,858 पहुंच गई।

कोरोना रफ्तार के मामले में भारत नंबर वन

कोरोना वायरस महामारी को लेकर देशभर में गंभीर चिंता की बात यह है कि आज 30 लाख केस होने जा रहे हैं। 20 लाख से 30 लाख केस होने में मात्र 16 दिन लगे। अब कोरोना वायरस से प्रभावित ( Coronavirus infected ) देशों में सबसे ज्यादा तेज रफ्तार भारत में ही है। कोरोना वायरस के नए मामलों के मामले में दूसरे नंबर पर अमरीका ( America ) और तीसरे पर ब्राजील ( Brazil ) है।

10 लाख केस होने में लगे थे 138 दिन

ब्राजील में 2 मिलियन से 3 मिलियन केस होने में 23 दिन लगे थे जबकि अमरीका में 28 दिन। हालांकि यह तथ्य भी महत्वपूर्ण है कि इन तीन देशों में शुरुआती 10 लाख केस होने में भारत में सबसे ज्यादा 138 दिन लगे थे। 10 लाख से 20 लाख केस होने में 21 दिन का समय लगा जबकि अमरीका में 43 और ब्राजील में 27 दिन लगे।

मृत्यु दर भारत में अमरीका और ब्राजील से कम

अब भारत के लिए राहत की बात यह है कि मृत्यु दर ( death rate ) इन दोनों देशों अमरीका और ब्राजील से काफी कम है। 30 लाख के आंकड़े पर अमरीका में मौत का आंकड़ा 1.3 लाख से ज्यादा था। वहीं ब्राजील में इस स्टेज पर 1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी थी। भारत में करीब 56 हजार लोगों की जान गई है।

Updated on:
22 Aug 2020 10:41 am
Published on:
22 Aug 2020 09:24 am
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?