विविध भारत

Coronavirus: रांची में CM हेमंत सोरेन ने RIMS में 528 बेड वाले कोरोना हॉस्पिटल उद्घाटन किया

इस बीच झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार भी कोरोना पर काबू पाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, जिसके चलते स्वास्थ्य ढांचे का सुरधारने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है।
2 min read
• •
Updated: 7 May 2021, 4:21 PM IST
untitled.png

नई दिल्ली। पूरा देश इस समय कोरोना वायरस ( Coronavirus in India ) की दूसरी लहर की चपेट में है। महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और पंजाब जैसे राज्यों का तो कोरोना संक्रमण से बुरा हाल है। जिसको लेकर नाइट कर्फ्यू से लेकर लॉकडाउन जैसे सख्त कदम उठाए गए हैं। इस बीच झारखंड की हेमंत सोरेन ( CM Hemant Soren ) सरकार भी कोरोना पर काबू पाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, जिसके चलते स्वास्थ्य ढांचे का सुरधारने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। इस क्रम में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान ( RIMS ) में 528 बेड की क्षमता वाले अस्थाई कोविड हॉस्पिटल ( Covid Hospital ) का उद्दघाट किया। कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित कर रहे CM सोरेन ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में जैसे-जैसे चुनौतियां सामने आ रही हैं, उसी हिसाब से सुविधाओं को भी दुरुस्त किया जा रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित कर रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना से मुकाबला करने के लिए हॉस्पिटलों में ऑक्सीजन बेड्स और वेंटिलेटर समेत अन्य उपकरणों की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने राज्य के लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि आखिर में जीत हमारी होगी और कोरोना हार जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड मरीजों को हॉस्पिटलों में किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसलिए विभिन्न हॉस्पिटलों में बेड्स से लेकर वेंटिलेटर्स तक की संख्या बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि रिम्स में अस्थाई कोरोना हॉस्पिटल बनाया गया है, जिसको लोगों को बड़ा फायदा होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कोरोना से जंग के लिए पूरी तरह से तैयार है।

गौरतलब है कि रिम्स के बहुमंजिला पार्किंग में 327 ऑक्सीजन बेड, ओंकोलॉजी डिपार्टमेंट में 73 आईसीयू बेड और रिम्स की ऑल्ड बिल्डिंग में 128 ऑक्सीजन से लैस बेड का इंतजाम किया गया है। इसमें 108 बेड के लिए एनटीपीसी ने सहयोग किया है। इस तरह से रिम्स में कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन वाले बेड्स की संख्या अब 800 के पास हो गई है। जबकि वेंटिलटर्स बढ़कर 250 हो गए हैं।

Updated on:
7 May 2021, 4:21 PM IST
Published on: