विविध भारत

Coronavirus: सरकारी बसों में कंडक्टरों को दिए गए सेनेटाइजर, साफ कराएंगे यात्रियों के हाथ

कंडक्टर के पास Coronavirus से बचाव के जागरुकता पोस्टर भी होंगे चालक-परिचालक बसों में मास्क और ग्लव्ज पहनकर काम करेंगे भारत में कोरोना के अब तक 113 मामले सामने आए

2 min read

नई दिल्ली।कोरोना वायरस ( Coronavirus ) से बचने के लिए सरकार की तरफ कई तरह से उपाय किए जा रहे हैं। वहीं, हिमाचल में कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए राज्य सरकार ( Himachal Govt ) की तरफ से बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य सरकार ने फैसला किया है कि सोमवार से सरकारी बसों ( Govt bus ) में सफर करने वाले सभी यात्रियों का सेनेटाइजर से हाथ साफ कराया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया कि बस कंडक्टर के पास कोरोन वायरस ( corornavirus in India ) से बचाव के लिए जागरुकता पोस्टर भी होगा। इन पोस्टरों में लोगों को महामारी से बचने के उपाय भी बताए गए हैं। एचआरटीसी के डीएम पंकज सिंघल ने बताया कि बसों में सोमवार से यह व्यवस्था की जा रही है। एचआरटीसी के पास जरूरी सामग्री पहुंच गई है।

वहीं, चालक-परिचालक बसों में मास्क और ग्लव्ज पहनकर काम करेंगे। उनकी बस में सवार होने वाले हर सवारियों पर नजर होगी। वे ये देखते रहेंगे की कौन सा व्यक्ति खांस रहा है, छींक रहा है या जुकाम से पीड़ित है। ऐसे लोगों को वो डाक्टर के पास उपचार की सलाह दी जाएगी।

बता दें कि निगम की बसों में हजारों लोग रोज सफर करते हैं। कोरोना वायरस ( covid 19 )को लेकर निगम प्रबंधन भी सचेत हो गया है। डिपो की भी बसों में सफाई व छिड़काव के बाद प्रबंधन इन्हें रूटों पर भेज रहा है। बसों में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।

भारत में कोरोना के 113 मामले

चीन से फैला कोरोना वायरस दुनिया के लगभग 134 देशों में फैल गया है। भारत में भी ये संक्रमण पैर पसार रहा है। देश में कोरोना ( covid 19 india ) के कुल 113 मामले सामने आए हैं। वहीं, 13 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं दो मरीज की कोरोना की वजह से मौत हुई है। कोरोना के प्रकोप को देखते हुए सैकड़ों सिनेमाघर, स्कूल और मॉल बंद कर दिए गए हैं।

UP में कोरोना के 13 मामले

उत्तर प्रदेश ( UP ) में अब तक कोरोना के 13 मामले पॉजिटिव मिले हैं। संक्रामक रोग विभाग के संयुक्त निदेशक विकास इंदु अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि आगरा में 8 मरीजों के अलावा गाजियाबाद व लखनऊ में दो-दो और नोएडा में एक मरीज में कोरोना वायरस ( coronavirus s in india ) पाया जा चुका है। 762 संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 677 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं 72 लोगों की जांच रिपोर्ट अभी आना बाकी है।

Updated on:
16 Mar 2020 12:53 pm
Published on:
16 Mar 2020 12:52 pm
Also Read
View All