विविध भारत

कोरोना: लॉकडाउन पर सख्त केजरीवाल सरकार, जरूरी सेवाओं के लिए दिल्ली पुलिस देगी ‘कर्फ्यू पास’

भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 470 हो गई राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में लागू किया गया लॉकडाउन आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को कर्फ्यू पास जारी करेगी दिल्ली पुलिस
2 min read
n.png

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस ( Coronavirus in india ) के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देश में कोरोना संक्रमित ( Coronavirus Infection ) लोगों की संख्या बढ़कर 470 हो गई है, जबकि 10 लोग इस जानलेवा बीमारी की भेंट चढ़ गए हैं।

देश में कई राज्यों ने कोरोना से बचाव के लिए अपने यहां लॉकडाउन ( Lockdown ) लागू कर दिया है। हालांकि इस दौरान आपातकालीन और जरूरी चीजों पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।

वहीं, देश की राजधानी दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) ने आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को 'कर्फ्यू पास' ( Curfew pass )
जारी करने की बात कही है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में अब जरूरी वस्तुओं और सेवाओं के लिए कर्फ्यू पास जारी किया जाएगा।

नई व्यवस्था के अनुंसार जो लोग किसी आवश्यक वस्तु या सेवा के लिए दिल्ली-NCR के नोएडा, गाजियाबाद, सोनीपत, फरीदाबाग, गुरुग्राम की ओर जा आ रहे हैं उनको दिल्ली पुलिस से पहले कर्फ्यू पास लेना अनिवार्य होगा।

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

यही नहीं CM केजरीवाल ने लॉकडाउन के नियमों का पालन न करने के वालों पर सख्त कार्रवाई करने की भी बात कही है।

केजरीवाल ने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए लॉकडाउन बहुत जरूरी है और यह सभी के फायदे के लिए है।

Updated on:
23 Mar 2020 10:44 pm
Published on:
23 Mar 2020 10:36 pm
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर