विविध भारत

Coronavirus: दिल्ली पुलिस को महिला आयोग का नोटिस, GB रोड पर रहने वाली महिलाओं का जाना हाल

कोरोना के प्रकोप के बीच महिला आयोग ने GB रोड की महिलाओं को लेकर चिंता व्यक्त की महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर महिलाओं की स्थिति की जानकारी मांगी

2 min read

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ( Coronavirus Outbreak ) के प्रकोप के बीच दिल्ली महिला आयोग ( Delhi Women's Commission) ने GB रोड इलाके में रह रही महिलाओं को लेकर चिंता व्यक्त की है।

महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) को नोटिस जारी कर इन महिलाओं की स्थिति की जानकारी मांगी है।

अपने नोटिस में दिल्ली महिला आयोग ( DWC ) ने कहा कि उनको मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है कि जीबी रोड पर रह रही महिलाओं को लॉकडाउन ( Lockdown ) के चलते भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।

आयोग ने लिखा कि ये महिलाएं ऐसे हालातों में अपने तंग कमरों में रहने को मजबूर हैं।

दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस से यह भी पूछा है कि क्या लॉकडाउन के बीच इन महिलाओं को खाने-पीने से लेकर आवश्यक चीजों की आपूर्ति भी हो रही है या नहीं? या फिर यहां पर सामाजिक दूरी का भी अनुपालन हो रहा है या नहीं?

गौरतलब है कि दिल्ली के जीबी रोड इलाके में दो हजार से अधिक महिलाएं और उनके बच्चे रहते हैं। यही वजह है कि लॉकडाउन के दौरान दिल्ली महिला आयोग ने इन लोगों के लिए चिंता जताई है।

इस दौरान दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि जीबी रोड में रहने वाली महिलाएं बेहद खराब और विपरीत हालातों में जीवन बसर करने को मजबूर हैं।

अब जब कि देश में कोरोना महामारी ने विकराल रूप धारण कर लया है। ऐसे में इन महिलाओं और बच्चों के सुरक्षा को लेकर महिला आयोग चिंता में है।

मालीवाल ने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि इन माहिलाओं को आवश्यक सामान उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही उनसे सामाजिक दूरी का भी अनुपालन कराया जाए।

ये भी पढ़ें

कोरोना वायरस के बीच GOOD NEWS, रतलाम बनेगा संभाग, जावरा बनेगा जिला
Updated on:
02 Apr 2020 07:14 pm
Published on:
02 Apr 2020 06:58 pm
Also Read
View All
Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश