विविध भारत

Coronavirus in India : कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में करीब 4100 लोगों की हुई मौत

ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 4100 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 4 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक की है।
2 min read
• •
Updated: 9 May 2021, 9:12 AM IST
coronavirus in uttarakhand
coronavirus in uttarakhand

नई दिल्ली। भले ही स्वास्थ्य मंत्री ने 180 जिलों का डाटा जारी कर कहा हो यहां पर 24 घंटों में कोई कोरोना केस नहीं आया है, देश की हालात काफी नाजुक देखने को मिल रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 4100 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 4 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक की है। केरल और कर्नाटक में 40 हजार से ज्यादा नए केस सामने सामने आए हैं। वहीं दूसरी ओर देश की राजधानी दिल्ली में 17 हजार से ज्यादा नए केस देखने को मिले हैं। भारत में 37 लाख से ज्यादा एक्टिव केस मौजूद हैं।

कोरोना का कहर जारी
कोरोना स्थिति के मामले में केंद्र सरकार कितने ही दावे कर रही हो, लेकिन स्थिति में कोई सुधार देखने को नहीं मिला है। देश के कई राज्यों में लॉकडाउन और सख्त प्रतिबंधों के बावजूद केसों में कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है। https://www.covid19india.org/ के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 4,03,626 नए केस सामने आए हैं। जिसके बाद कुल एक्टिव केसों की संख्या 37,32,467 हो गई है। जबकि देश में कुल कोरोना के मामले 2,22,95,911 केस हो चुके हैं। जबकि बीते 23 घंटे में 3,86,207 लोग रिकवर हुए हैं। रिकवर होने वाले लोगों की संख्या 1,8311,498 हो चुकी है।

24 घंटे में करीब 4100 लोगों की मौत
मौतों की संख्या भी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते 24 घंटे में देश में करीब 4100 नई मौतें सामने आई हैं। यानी बीते 24 घंटे में प्रत्येक मिनट में कोरोना से 3 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद देश में मरने वालों की संख्या 2,42,398 हो चुकी है। जानकारों की मानें तो अगस्त 2021 तक यह संख्या 10 लाख तक पहुंच सकती है। मतलब साफ है कि देश में कोरोना का संकट जल्द खत्म होने वाला नहीं है।

इन राज्यों की स्थिति बेहद खराब
अगर बात राज्यवार करें तो सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में 55,578 नए सामने आए हैं। सबसे ज्यादा तेजी कर्नाटक और केरल में देखने को मिली है। कर्नाटक में इस दौरान 47,563 नए केस सामने देखने को मिले हैं। जबकि केरल में 41,971 नए केस सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में यह आंकड़ा 27 हजार पर है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में यह आंकड़ा कम होकर 17 हजार पर आ गया है। आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 17 मई तक लॉकडाउन को बढ़ार सकते हैं।

Published on: