विविध भारत

Coronavirus: जानिए लॉकडाउन और कर्फ्यू में अंतर

देश के 30 राज्यों में Lockdown महाराष्ट्र और पंजाब में लगा कर्फ्यू कोरोना से संक्रमित लोगों का आंकड़ा हुआ 524
2 min read
• •
Updated: 24 Mar 2020, 5:29 PM IST
coronavirus

नई दिल्ली। भारत में कोरोना ( coronavirus ) का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। देश में अब तक कोरोनो ( Coronavirus in india ) से संक्रमित 524 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, 10 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के रोकथाम ( COVID-19 ) के लिए केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से कई जगहों पर लॉकडाउन ( lokdown ) का ऐलान किया गया है। लेकिन कई राज्य लॉकडाउन का सही से पालन नहीं कर रहें । जिसके बाद

महाराष्ट्र और पंजाब की सरकारों ने सख्त कदम उठाते हुए राज्य में लॉकडाउन के बाद कर्फ्यू लगा दिया है। जिसके बाद जनता के मन में ये सवाल उठ रहे हैं कि लॉकडाउन क्या है? कर्फ्यू ( Curfew ) और लॉकडालन में क्या अंतर है। हम आपको दोनों के बीच का अंतर समझाते हैं-

लॉकडाउन ( lokdown ) का मतलब

आपको बता दें कि लॉकडाउन एक आपातकाल व्यवस्था होती । जहां भी लॉकडाउन किया जाता है वहां आवश्यक वस्तुएं और सेवा को छोड़ कर सभी चीजे बंद रहती हैं। आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं में दवा, दुध, सब्जी, फल और अस्पताल समेत अन्य खाने पीने के सामानों के दुकान खुले रहते हैं। अधिकतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद रहते हैं।

लॉकडाउन को लोगों को अलग-थलग करने के लिए लगाया जाता है। लॉकडाउन के समय लोगों को किसी एक इलाके या इमारत में रहने का निर्देश दिया जाता है और वहां से निकलने से मना किया जाता है। सिर्फ आवश्यक वस्तुओं को लेने की अनुमती होती है।

कर्फ्यू (Curfew ) का मतलब

प्रशासन की ओर से आपात स्थिती में ही कर्फ्यू लगाया जाता है। जब कर्फ्यू लगाया जाता है तो सभी चीजे बंद रहती हैं। लोगों को एक समयसीमा तक के लिए घरों में रहने का आदेश दिया जाता है। कर्फ्यू के दौरान स्कूल, कॉलेज, बाजार सब बंद रहते हैं। बैंकों पर ताला लटका रहता है।

जब प्रशासन की तरफ से कर्फ्यू में ढील दी जाती है तभी लोगों को इन सारी सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है। कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले की गिरफ्तारी भी की जा सकती है। साथ ही जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

Updated on:
24 Mar 2020, 5:29 PM IST
Published on: