विविध भारत

Coronavirus: हरियाणा के लॉकडाउन जिलों में खुली रहेंगी शराब की दुकानें

लॉकडाउन सातों जिलों में खुली रहेंगी शराब की दुकानें दुकानों पर लोग एक साथ इकठ्ठा नहीं होंगे ख़ड़े रेस्टोरेंट में बैठकर खाने पर भी पाबंदी

2 min read

नई दिल्ली। हरियाणा के लॉकडाउन सातों जिलों में शराब की दुकानें खुली रहेंगी, केवल अहाते पूरी तरह से बंद रहेंगे। प्रशासन की ओर से दुकानदारों को कहा गया है कि दुकानदार यह ध्यान रखें कि लोग एक साथ इकठ्ठा न हों, और प्रयास किया जाए कि लोग एक-एक मीटर की दूरी पर खड़े हों।

हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनन्द अरोड़ा ने हरियाणा के लॉकडाउन सात जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर और पंचकूला के जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए कि अंतर जिला बॉर्डर पर नाके लगाकर लोगों की चैकिंग की जाए और पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही उन्हें जाने दिया जाए।

इसके साथ ही इन जिलों में दवाइयों, किराने की दुकानें व अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी और किसी प्रकार की पैकेजिंग की यूनिटें, चीनी व चावल मिलों को बंद नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर हाल में सोशल डिसटेंसिंग के मानदंडों का पालन करना सुनिश्चित किया जाए।

मुख्य सचिव ने यह निर्देश यहां लॉकडाउन सात जिलों के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान दिए। मुख्य सचिव ने कहा, 'लॉकडाउन की स्थिति में लोगों को एक स्थान पर इकठ्ठा बिल्कुल न होने दें। सार्वजिनक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से बंद है, इसलिए अंतर जिला बॉर्डर पर नाके लगाकर लोगों की चैकिंग की जाए और सरकारी कार्यालय व आवश्यक फैक्टरियों में कार्य करने वाले कर्मचारियों को उनके पहचान पत्र देखकर ही जाने दें।'

मुख्य सचिव ने कहा, 'इसके साथ ही, यह भी ध्यान दें कि लोगों के हाथों पर यदि क्वारंटाइन और आईसोलेशन की मुहर लगी है तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाजरी के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए। पुलिस कर्मचारी भी अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें। हर नाके पर सैनेटाइजर की व्यवस्था हो और पुलिस कर्मचारी मास्क पहने हों।'

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि श्रमिकों को श्रम चौकों पर इकट्ठा न होने दें। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से संबंधित उद्योगों के गोदम खुले रहेंगे। इन जिलों में रेस्टोरेंट इत्यादि खुले रह सकते हैं और लोग वहां से खाने-पीने की चीजें खरीद कर घर लेकर जा सकते है, परंतु रेस्टोरेंट में बैठकर खाने पर पाबंदी रहेगी।

Updated on:
25 Mar 2020 10:30 am
Published on:
25 Mar 2020 10:28 am
Also Read
View All
Water crisis: 24 करोड़ का प्रोजेक्ट पूरा, फिर भी पानी के लिए जूझ रहे हैं नवाडीह के 500 लोग, ढोढ़ी और नाले के पानी से बुझती है प्यास

जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण में एडीबी देगा साढे 6 हजार करोड़ का लोन

Bulldozer action Video: अंबिकापुर में वन भूमि पर अतिक्रमण कर बने 20 मकानों पर चला बुलडोजर, भारी संख्या में लगाए गए पुलिस फोर्स

Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां