विविध भारत

Covid-19 : 24 घंटे में कोरोना के 11,649 मामले आए सामने, 90 की मौत

देशभर में 82,85,295 लोगों को लगी कोरोना की वैक्सीन। कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या हुई 1,55,732।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Feb 2021, 10:10 AM IST
coronavirus
कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 1,39,637।

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण जारी है। देशभर में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण के 11,649 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कोरोना के कुल मामलों की संख्या 1,09,16,589 हो गई है। रविवार को कोरोना से संक्रमित 90 लोगों ने दम तोड़ दिया। अब कोरोना से कुल मौतों की संख्या 1,55,732 हो गई है।

82,85,295 लोगों को लगी वैक्सीन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जानकारी के मुताबिक देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,39,637 है। कोरोना के इलाज से ठीकर होकर घर लौटने वालों की कुल संख्या 1,06,21,220 है। इस बीच खबर ये भी है कि देश में कुल 82,85,295 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।

कोरोना ने मुंबईकरों की बढ़ाई चिंता

बता दें महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में अचनाक कोरोना के नए मामलों में तेजी आई है। पिछले कुछ सप्ताह से मुंबई में कोरोना के 500 से कम मामले में रोज आ रह थे, लेकिन अचानक कोरोना संक्रमण में तेजी से इजाफा हुआ है।

Updated on:
15 Feb 2021, 10:10 AM IST
Published on: