विविध भारत

Covid – 19 : 24 घंटे में कोरोना से 228 की मौत, 18,222 नए मामले आए सामने

देशभर में कोरोना संक्रमण का दौर जारी। इलाज के बाद 19,253 लोग घर लौटे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Jan 2021, 10:28 AM IST
coronavirus
देशभर में कोरोना संक्रमण का दौर जारी।

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 18,222 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 228 लोगों की कोविड-19 संक्रमण की वजह से मौत हुई है। दूसरी तरफ कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए टीकाकरण को लेकर राष्ट्रव्यापी स्तर पर तैयारी जारी है। 13 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू होने की संभावना है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में भारत में 18,222 नए कोविड-19 केस सामने आए हैं। कोरोना का इलाज कराने के बाद 19,253 लोग स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौटे हैं। शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से 228 मौतें हुई हैं।

वर्तमान में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,04,31,639 हो गई है। कोरोना के 2,24,190 सक्रिय मामलों में पीड़ितों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। कोरोना से ठीक होकर अभी तक 1,00,56,651 लोग घर लौट चुके हैं। कुल मरने वालों की संख्या 1,50,798 हो गई है।

वहीं आईसीएमआर की ओर से जारी जानकारी मुताबिक 8 जनवरी को कोरोना वायरस के कुल 18,02,53,315 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। इनमें से 9,16,951 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

Updated on:
9 Jan 2021, 10:28 AM IST
Published on: