विविध भारत

COVID-19: दिल्ली में AIIMS का डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव, क्वारंटाइन में स्टॉफ

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के एक रेजिडेंट डॉक्टर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि डॉक्टर में संक्रमण पाए जाने के बाद उसके संपर्क में आए सभी लोगों को क्वारंटाइन किया

2 min read
COVID-19: दिल्ली में AIIMS का डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव, क्वारंटाइन में स्टॉफ

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) का संक्रमण तेजी के साथ फैलता जा रहा है। यहां तक कि अब कोरोना मरीजों ( Coronavirus patient ) का इलाज करने वाले डॉक्टर भी इस जानलेवा वायरस की चपेट में आने लगे हैं।

ताजा मामला अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( AIIMS ) से जुड़ा है। यहां एक रेजिडेंट डॉक्टर में कोरोना संक्रमण ( Coronavirus Infection ) की पुष्टि हुई है।

चौंकाने वाली बात यह है कि संक्रमित डॉक्टर की कोई ट्रैवल हिस्ट्री ( Travel history ) भी नहीं पाई गई है। डॉक्टर में कोरोना संक्रमण ( Coronavirus outbreak ) पाए जाने के बाद एम्स में हड़कंप मच गया, जिसके तुरंत बाद उसके संपर्क में आए सभी लोगों को क्वारंटाइन ( Quarantine ) कर दिया गया है।

आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली के छह डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।

इससे पहले बुधवार को दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल ( Safdarjung Hospital ) के दो डॉक्टर कोरोना वायरस ( Coronavirus Infection ) से संक्रमित पाए गए थे। सूत्रों के अनुसार दोनों संक्रमित डॉक्टर कोरोना वायरस ( Coronavirus in India ) के मरीजों का इलाज करने वाली टीम में शामिल थे।

दोनों डॉक्टरों के कोरोना संक्रमित ( Coronavirus Outbreak ) होने की वजह इलाज के दौरान मरीजों के संपर्क में आना माना गया।

सफदरजंग हॉस्पिटल की एक महिला रेजीडेंट डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित पाई गईं। संक्रमित महिला डॉक्टर की ट्रैवल हिस्ट्री बताई जा रही है।

वहीं, दिल्ली के एक अस्पताल के एक डॉक्टर का कोविड-19 परीक्षण पॉजिटिव आया था। इसके साथ ही दिल्ली में इस संक्रमण से प्रभावित डॉक्टरों की कुल संख्या 6 हो गई है।

यह डॉक्टर सरदार पटेल अस्पताल के हैं और प्रशासन अब इनके संक्रमण के स्रोत का पता लगा रहा है। इससे पहले, दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूशन के एक डॉक्टर भी इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

Updated on:
02 Apr 2020 03:46 pm
Published on:
02 Apr 2020 03:45 pm
Also Read
View All
Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश