विविध भारत

Covid-19 : भारत में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में कोरोना के 62,258 केस आए सामने, 291 मौत

भारत में कोरोना संक्रमण का सिलसिला जारी है। अभी तक 1.19 करोड़ से ज्यादा लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Mar 2021, 10:49 AM IST
coronavirus
कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,61,240 हुई।

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण का कहर जारी है। कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं। उद्धव सरकार ने प्रदेशभर में लॉकडाउन लगाने के संकेत दिए हैं। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड—19 संक्रमण के 62,258 नए मामले सामने आए हैं। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,19,08,910

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक 62,258 नए मामलों के साथ कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,19,08,910 हो गई है। शुक्रवार को कोरोना से संक्रमित होने के बाद 291 लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। नई मौतों के बाद कोरोना महामारी से कुल मौतों की संख्या बढ़कर 1,61,240 हो गई है।

5,81,09,773 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

वर्तमान में देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,52,647 है। कोरोना इलाज के बाद कुल संख्या 1,12,95,023 मरीज घर लौटे हैं। वहीं कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत देश में अभी तक कुल 5,81,09,773 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।

Published on: