विविध भारत

Covid-19 : देशभर में कोरोना बेकाबू, 24 घंटे में 459 की मौत, सामने आए रिकॉर्ड 72,330 नए केस

देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 459 लोगों की मौतें हुईं।
less than 1 minute read
coronavirus
महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमण ने बनाया दूसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड।

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण का कहर जारी है। हालात दिन ब दिन खराब होते जा रहे हैं। कोरोना से सबसे ज्‍यादा महाराष्‍ट्र प्रभावित है। पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना संक्रमण के 72,330 नए मामले सामने आए हैं और 459 मौतें हुई हैं।

5,84,055 एक्टिव केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में भारत में 72,330 नए केस सामने आए हैं। कोरोना संक्रमित 459 लोगों ने इस दौरान दम तोड़ दिया। देश में अब तक 1,14,74,683 कोरोना इलाज से ठीक होकर घर लौट चुके हैं। जबकि 5,84,055 एक्टिव मरीजों का इलाज देश के अलग—अलग अस्पतालों में जारी है। पिछले 24 घंटे में हुई मौतों के बाद देश में मृतकों की संख्या बढ़कर अब 1 लाख 62 हजार 927 हो गई है। आईसीएमआर के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे के अंदर 11,25,681 कोरोना जांच की गई है।

महाराष्ट्र में 39,544 केस सामने आए

महाराष्‍ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 39,544 नए मामले सामने आए है। यह महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन का दूसरा सबसे अधिक मामला है।

Updated on:
01 Apr 2021 11:52 am
Published on:
01 Apr 2021 10:52 am
Also Read
View All
Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश

Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ