विविध भारत

Covid-19 : भारत ने पाक सहित सभी विदेशी राजनयिकों को दिया फ्री कोरोना टीका का ऑफर

भारत ने पाकिस्तान को दिया बड़ा ऑफर। विदेशी राजनयिकों को फ्री कोरोना टीका मुहैया कराने का प्रस्ताव।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Feb 2021, 8:14 AM IST
corona vaccine
भारत ने सभी देशों के साथ सहयोग की इच्छा जताई।

नई दिल्ली। देशभर में जारी कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत भारत सरकार ने देश में कार्यरत पाककिस्तान के डिप्लोमैट्स सहित सभी विदेशी राजनयिकों को फ्री में टीके देने का प्रस्ताव दिया है। हालांकि पाकिस्तान ने इस ऑफर का अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। भारत ने यह ऑफर कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत दिया है।

50 राजनयिकों ने किया था हैदराबाद का दौरा

भारत इससे पहले भी कोरोना वायरस से निपटने के अपने तरीकों को लेकर दिल्ली में तैनात राजनयिकों तक अपनी बात पहुंचा चुका है। भारत ने दिसंबर में 50 से ज्यादा देशों के विदेशी राजनयिकों को हैदराबाद में कोरोना वैक्सीन तैयार करने वाली दो कंपनियों का दौरा कराया था। उस दौरान विदेशी राजनयिकों ने भारत बायोटेक और बायोलॉजिकल ई कंपनी में कोरोना वैक्सीन के निर्माण को देखा था। राजनयिकों को कोरोना वैक्सीन के निर्माण में भारत के प्रयासों और क्लीनिकल ट्रायल से भी अवगत कराया गया था।

इंडिया सभी के साथ सहयोग करने को तैयार

एमईए ने विदेशी राजनयिकों को दवा निर्माण में भारत में मौजूद रिसर्च और विकास सुविधाओं, विनिर्माण क्षमता, विदेशी सहयोग आदि के बारे में विस्तार से पहले ही बता चुका है। यह भी बताया गया था कि दवाओं से जुड़े मामलों में भारत मानवता के लिहाज से सभी इच्छुक देशों की मदद करने का इच्छुक है।

Updated on:
3 Feb 2021, 8:14 AM IST
Published on: