विविध भारत

भारतीय रेलवे पर भी थी साइबर अटैक की साजिश

- रिकॉर्डेड फ्यूचर की रिपोर्ट में खुलासा ।- चीनी हैकर्स अब भी सक्रिय।
less than 1 minute read
Mar 06, 2021
भारतीय रेलवे पर भी थी साइबर अटैक की साजिश
भारतीय रेलवे पर भी थी साइबर अटैक की साजिश

नई दिल्ली. पिछले छह साल में डेढ़ लाख से ज्यादा भारतीय वेबसाइट्स हैक की गईं। अमरीकी कंपनी रिकॉर्डेड फ्यूचर की रिपोर्ट ने खुलासा किया है। इसके मुताबिक 2020 तक के छह साल के दौरान हर साल 26 हजार से ज्यादा और रोज 72 भारतीय वेबसाइट्स हैक हुईं। रिपोर्ट में कहा गया कि चीनी हैकर्स समूह रेडईको भारत के 10 पावर सेक्टर, एनटीपीसी, भारतीय रेलवे और दो बंदरगाहों समेत कई क्षेत्रों में साइबर अटैक कर चुका है। रिकॉर्डेड फ्यूचर मैसाचुसेट्स की साइबर सिक्योरिटी फर्म है। इसने हाल ही भारत के खिलाफ चीन की साजिश का खुलासा किया था। रिपोर्ट में नई बात यह है कि भारतीय रेलवे भी चीनी हैकर्स के निशाने पर थी।

रिकॉर्डेड फ्यूचर की रिपोर्ट के मुताबिक चीन से सोची-समझी रणनीति के तहत साइबर अटैक को अंजाम दिया। इसके लिए उसने जिस तकनीक का इस्तेमाल किया, वह नई नहीं है। चीन पहले भी दूसरे देशों के खिलाफ इसका इस्तेमाल कर चुका है। अमरीकी कंपनी ने चेताया है कि भारत के पावर सेट-अप पर हमला करने वाला चीनी समूह अब भी सक्रिय है। वह भविष्य में ऐसे दूसरे हमलों को अंजाम दे सकता है।

Published on:
06 Mar 2021 08:17 am
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर