8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ambikapur News: एकलव्य आवासीय विद्यालय के प्राचार्य को हटाया, हॉस्टल अधीक्षिका को नोटिस, कलेक्टर से मिलने 100 छात्राएं पहुंची थीं पैदल

Surguja School News: सरगुजा जिले के बतौली शिवपुर स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय का मामला, बिजली, पानी, साफ-सफाई व शिक्षकों द्वारा ठीक ढंग से पढ़ाई नहीं कराने की छात्राओं ने की थी शिकायत
2 min read
Google source verification
Girls Eklavya Awasiya Vidyalaya Shipur

Ambikapur News, कलेक्टर से मिलने पहुंची थीं छात्राएं (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के बतौली ब्लॉक अंतर्गत शिवपुर कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (Girls Eklavya Awasiy Vidyalaya Shivpur) की छात्राएं 7 सितंबर को 30 किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्टर से मिलने अंबिकापुर पहुंची थीं। उन्होंने कलेक्टर से मिलकर अपनी समस्याएं रखीं। इस पर कलेक्टर ने तत्काल एक्शन लेते हुए 3 सदस्यीय जांच टीम का गठन किया। जांच शुरु होने के पहले दिन ही प्रशासन ने एक्शन लेते हुए विद्यालय के प्राचार्य को हटा दिया, वहीं हॉस्टल अधीक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा कन्या एकलव्य आवासीय विद्यालय में पदस्थ सभी कर्मचारियों के वेतन का भुगतान कलेक्टर के अनुमोदन के पश्चात ही करने के निर्देश दिए गए हैं।

बतौली के शिवपुर कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की करीब 100 छात्राएं सोमवार को पैदल कलेक्टर से मिलने निकल गई थीं। 20 किलोमीटर तक तो वे पैदल चलती रहीं। इसी बीच जब मामले की जानकारी ट्राइबल एसी ललित शुक्ला को हुई तो वे छात्राओं से मिलने पहुंचे। उन्होंने छात्राओं को रोकने की कोशिश की तथा कहा कि उन्हें समस्याएं बताएं, लेकिन छात्राएं बिना रुके और बिना कोई जवाब दिए चलती रहीं।

उन्होंने कहा कि वे अपनी समस्याएं कलेक्टर से मिलकर ही बताएंगीं। इसके बाद बस की व्यवस्था कर छात्राओं को अंबिकापुर लाया गया। यहां कलेक्टर (Surguja Collector) के सामने छात्राओं ने अपनी समस्याएं रखीं। छात्राओं ने कहा कि हॉस्टल में 1 माह से बिजली नहीं है, पानी भी ठीक ढंग से नहीं मिलता है।

हॉस्टल के मेस में साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं है तथा फिजिक्स व कैमेस्ट्री की शिक्षक उन्हें अच्छे से नहीं पढ़ाते हैं। छात्राओं की बात सुनकर कलेक्टर ने समस्याएं दूर करने का आश्वासन दिया था। मामले में तत्काल एक्शन (Collector in action) लेते हुए कलेक्टर ने संयुक्त कलेक्टर की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया था।

Principal removed: हटाए गए प्राचार्य

जांच के मद्देनजर विद्यालय के प्राचार्य ओम नारायण श्रीवास्तव को आगामी आदेश तक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास अम्बिकापुर में कार्य करने के लिए आदेशित किया गया है। वहीं प्रतीक्षा त्रिपाठी, पीजीटी (अंग्रेजी) को कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर के प्राचार्य (Eklavya Awasiy Vidyalaya Principal) पद के दायित्वों का निर्वहन करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा अरविन्द अशोक तिग्गा, पीजीटी (हिन्दी) को उनके मूल पदस्थ संस्था एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मैनपाट के लिए कार्यमुक्त किया गया है।

हॉस्टल अधीक्षिका को नोटिस जारी

मामले में विद्यालय की छात्रावास अधीक्षिका आयुषी सोनी को शासकीय कार्य (Government work) में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के संबंध में कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर जवाब मांगा गया है। इसके साथ ही कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वेतन का भुगतान अब कलेक्टर एवं अध्यक्ष, जिला स्तरीय समिति के अनुमोदन के बाद ही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग