8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Minister Breakfast: मंत्री रामविचार नेताम को पत्नी ने परोसा देशी नाश्ता, कहा- पतिदेव बड़ा चाव से खाते हैं, स्वाद लेकर मंत्री बोले- वाह!- देखें Video

Minister Ram Vichar Netam: प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम के गृहग्राम सनावल में पत्नी पुष्पा नेताम ने अपने हाथों से बनाया गया देशी नाश्ता खिलाकर बनाया ब्लॉग, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
2 min read
Google source verification
Minister Ramvichar Netam breakfast news

Minister Breakfast, मंत्री रामविचार नेताम को नाश्ता खिलातीं पत्नी पुष्पा नेताम (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम और उनकी पत्नी पुष्पा नेताम (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पुष्पा नेताम ने मंत्री रामविचार नेताम (Agriculture Minister Ramvichar Netam) के लिए देशी नाश्ता तैयार कर ब्लॉग बनाया है। इसमें वे कहती दिख रही हैं कि अभी हम अपने गांव सनावल में हैं। यहां मैंने आप सबके लाडले मंत्री व विधायक जी को देशी स्टाइल में नाश्ता परोसा है। नाश्ते में मक्के की रोटी, साकिन की भाजी, करेला की सब्जी व मिट्टी के बर्तन में जमाई हुई दही खिला रही हूं। उन्होंने कहा कि पतिदेव बिना तामझाम के इसे बड़े चाव से खा लेते हैं। ब्लॉग बनाने के दौरान मंत्री रामविचार नेताम की ओर से शुरु में तो कोई रिएक्शन देखने को नहीं मिला, लेकिन अंत में उन्होंने कहा वाह!

कृषि मंत्री रामविचार नेताम अपने गृहग्राम सनावल पहुंचे थे। यहां उन्हें पत्नी ने अपने हाथों से बनाया हुआ देशी नाश्ता कराया। बता दें कि मंत्री नेताम की पत्नी बलरामपुर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष (Jila Panchayat President) रह चुकी हैं। उन्होंने मंत्री को नाश्ता परोसते हुए कहा कि आज मैने गांव के हिसाब से देशी नाश्ता तैयार किया है। यह आर्गेनिक है। पति देव जब गांव में आते हैं तो कोई भी तामझाम नहीं करते।

मैं प्रेम से जो भी बनाकर देती हूं, ये चाव से खा लेते हैं। उन्होंने लोगों से पूछा कि आपलोग गांव घर में रहकर देशी खाना खाते हैं या भूल गए हैं। हम जब भी घर में आते हैं तो कोई भी बाहर का चीज अलाउ नहीं करते हैं। आपलोगों को कैसा लग रहा है बताइएगा। आपलोग सोचते होंगे कि मंत्री जी (Minister Netam) ये सब नहीं खाते होंगे, लेकिन इन्हें जो भी बनाकर दे देते हैं, वे खा लेते हैं। इन्हें देशी स्टाइल में रहना पसंद है।

Minister Breakfast News: मंत्री ने कहा- वाह!

पत्नी पुष्पा नेताम द्वारा के हाथों का बनाया हुआ नाश्ता खाने के दौरान मंत्री की ओर से कोई रिएक्शन शुरुआत में नहीं आया। वे नाश्ता करने में व्यस्त रहें। इस दौरान पत्नी ब्लॉग बनाती रहीं। वीडियो के अंत में मंत्री रामविचार नेताम ने ‘वाह!’ कहा। यह सुनकर पुष्पा नेताम खिलखिलाने लगीं। मंत्री जी को देशी स्टाइल में नाश्ता परोसने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल (Viral on social media) हो रहा है। लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग